जिले को मिली चार नई एंबुलेंस की सौगात
जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) किसी भी घटना दुर्घटना के शिकार हो या फिर बीमारी।
By JagranEdited By: Updated: Thu, 02 Jun 2022 04:38 PM (IST)
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : किसी भी घटना, दुर्घटना के शिकार हो या फिर बीमारी। समय से उपचार के लिए अस्पताल तक पहुंचाने को निश्शुल्क एंबुलेंस सेवा संचालित है। शासन ने जिले को चार नई एंबुलेंस (108) की सौगात दी है।
गुरुवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और जिला अस्पताल के सीएमएस डा. राजेंद्र कुमार ने चारों नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर मरीजों की सेवा के लिए रवाना किया। एबुलेंस कर्मियों को संदेश दिया कि जरूरतमंद मरीजों की सेवा पूरी निष्ठा के साथ करें। कहा उन्हें समय से मरीजों को अस्पताल पहुंचाकर नई जिदगी देने की जिम्मेदारी है। ऐसे में उनकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक अभिजीत सिंह, गौरव कुमार दुबे, अमर बहादुर यादव आदि थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।