14 साथियों संग पिकनिक मनाने गया था सिकंदर, आई मनहूस सूचना
14 साथियों संग पिकनिक मनाने गया था सिकंदर आई मनहूस सूचना ...और पढ़ें

14 साथियों संग पिकनिक मनाने गया था सिकंदर, आई मनहूस सूचना
जागरण संवाददाता, खमरिया (भदोही) : नगर पंचायत खमरिया के वार्ड 14 से सिकंदर अपने 14 दोस्तों के साथ सोमवार की सुबह दो किराए के वाहनों से पिकनिक मनाने चकिया के लतीफशाह बीयर कुंड गया था। मौज मस्ती कर रहे दो युवक कुंड में डूब गए थे। इसमें सिंकदर की मौत की मनहूस सूचना दोपहर बाद परिवार के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया। हर कोई अपने स्तर से अन्य की जानकारी लेने लगा। परिवार के लोग चंदौली के पं. कमलापति त्रिपाठी राजकीय जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। सिकंदर की मां उसकी मां हसीना बेगम का कहना है कि युवक कई दिन से मजार पर जाने की तैयारी कर रहे थे। धार्मिक स्थल का नाम होने के कारण परिवार के लोग युवकों को रोक भी नहीं पाए। दोपहर तक घर में किसी को अनहोनी की जानकारी नहीं थी। स्वजन ने बताया कि उसने कुंड में स्नान करते समय का वीडियो भी शेयर किया था। फेसबुक पर युवक लाइव थे लेकिन मौज मस्ती के समय घटना कब हो गई पता नहीं चला। दोपहर बाद पुलिस ने सिंकदर के मौत की सूचना दी तो परिवार शोक व्याप्त हो गया। सिकंदर के पिता बरसाती अली की मौत छह साल पहले हो चुकी है। हर कोई अपने लाल की कुशलता जानने में जुटा रहा। स्वजन के अनुसार चकिया में टहलते समय साथियों को बगैर बताए अल्तास के साथ झरने में नहाने चला गया था, पैर फिसलने से दोनों डूबने लगे। अल्तास तो बच गया लेकिन सिंकदर की मौत हो गई। मृतक सात भाई व चार बहनों में पांचवें नंबर का था। वह बड़े भाई के साथ नगर में इलेक्ट्रिक की दुकान पर रहकर कारोबार में वह हांथ बंटाता था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।