Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhadohi News: चाचा की बारात जान की हो रही थी तैयारी, स्नान करते समय गंगा में डूबा भतीजा

    Updated: Mon, 02 Jun 2025 09:34 PM (IST)

    Bhadohi News भदोही के लालगंज में गोपीगंज कोतवाली के घमहापुर बरजी निवासी रामजीत यादव का 16 वर्षीय पुत्र हाई स्कूल के छात्र शुभम यादव सोमवार की सुबह बरजी गंगा घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

    Hero Image
    स्नान करते समय गंगा में डूबा युवक।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    संवाद सूत्र, लालानगर (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली के घमहापुर बरजी निवासी रामजीत यादव का 16 वर्षीय पुत्र हाई स्कूल के छात्र शुभम यादव सोमवार की सुबह बरजी गंगा घाट पर स्नान करते समय गहरे पानी में चला गया। स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी मिलते ही परिवार के लोग व ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर एनडीआरएफ भी पहुंच गई और उसकी खोजबीन कर रही है। सोमवार को ही उसके चाचा की बारात जानी थी। एक ओर घर में बारात की तैयारी चल रही थी, वहीं बेटे के डूबने से परिवार की खुशियां गम में बदल गईं।

    रामजीत यादव उर्फ बड़कू के भाई की सोमवार को बारात जानी थी। सभी रिश्तेदार घर आ गए थे। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। रिश्तेदार सुबह उठकर अपनी तैयारी में लगे थे। इसी बीच शुभम अपने दोस्तों के साथ बरजी गंगा घाट पर स्नान करने चला गया। वह तैरते हुए गहराई की ओर चला गया।

    इसी बीच तेज लहरों में बहने लगा। उसे बहते देख उसके दोस्त चिल्लाने लगे। घाट पर नहा अन्य लोग उसे बचाने के लिए कूदे लेकिन वह देखते ही देखते ओझल हो गया। जानकारी होते ही पुलिस पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों से खोजबीन कराई गई लेकिन पता नहीं चला। दोपहर बाद एनडीआरफ टीम उसकी तलाश में जुट गई। गंगा में डूबा किशोर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।