पीएमश्री GIC के विद्यार्थियों को मिलेंगे छह-छह हजार रुपये, भदोही में 502 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन
भदोही के पीएमश्री विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के 502 छात्रों को साइकिल खरीदने के लिए छह-छह हजार रुपये मिलेंगे।

पीएमश्री जीआईसी ज्ञानपुर। फोटो जागरण
HighLights
पीएमश्री जीआईसी के 502 छात्रों को मिलेंगे छह हजार।
पांच किमी से अधिक दूर रहने वाले छात्रों को लाभ।
साइकिल खरीदने हेतु दी जा रही है यह धनराशि।
जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। प्रधानमंत्री स्कूल फार राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में पढ़ रहे ऐसे छात्र-छात्राओं को जो पांच किलोमीटर से अधिक दूर से आ रहे हैं उन्हें अब विद्यालय पहुंचने को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें छह-छह हजार रुपये दिया जाएगा। जिससे वह साइकिल खरीद सकेंगे। विद्यालय से घर दूरी के आधार पर 502 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिन्हें यह धनराशि दी जाएगी।
लगभग 100 साल पुराना वीएन जीआइसी पीएमश्री विद्यालय के रूप में चयनित है। यहां छठी से इंटर तक की कक्षाओं को मिलाकर कुल 2200 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
पीएमश्री योजना के तहत विद्यालय प्रशासन को यह अधिकार दिया गया है कि छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके लिए छात्र व छात्राओं को यह सुविधा देने का निर्णय लिया गया।
हालांकि शर्त यह कि विद्यालय से उनके घर दूरी पांच किलोमीटर या उससे अधिक हो। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा प्रदीप पांडेय ने बताया कि विद्यालय के प्रस्ताव पर शासन ने बच्चों को यह सुविधा देने का निर्देश और बजट जारी कर दिया है।
502 विद्यार्थियों को छह -छह हजार रुपये दिए जाएंगे। जिससे वह साइकिल खरीदेंगे तो आने-जाने में सुविधा होगी और कक्षाओं में नियमितता बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- 600 साल पुराने 365 बीघे में फैले शिव सरोवर की अद्भुत मान्यता, कार्तिक पूर्णिमा पर मंडलेश्वर धाम में आस्था का सैलाब
यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में बनेंगे 88 नए मॉडर्न आंगनबाड़ी सेंटर, निर्माण के लिए जमीन चिह्नित