600 साल पुराने 365 बीघे में फैले शिव सरोवर की अद्भुत मान्यता, कार्तिक पूर्णिमा पर मंडलेश्वर धाम में आस्था का सैलाब
कार्तिक पूर्णिमा पर आजमगढ़ के श्री मंडलेश्वर महादेव स्थित शिव सरोवर में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और जलाभिषेक किया। 600 साल पुराने इस सरोवर के किनारे मेले का आयोजन हुआ।
-1795516468300_m.webp)
श्री मण्डलेश्वर महादेव स्थित शिवसरोवर में आस्था की डुबकी लगाने वालो की एकत्रित श्रद्धालु। फोटो जागरण
HighLights
श्रद्धालुओं ने शिव सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई।
मंडलेश्वर धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य मेला लगा।
600 साल पुराने शिव सरोवर की अद्भुत मान्यताएं प्रचलित हैं।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। कार्तिक पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं ने श्री मंडलेश्वर महादेव स्थित शिव सरोवर में आस्था की डुबकी लगाकर कतारबद्ध शिवलिंग पर भोर 5:00 बजे से हर -हर महादेव जयघोष से जलाभिषेक किया और यथाशक्ति दान किया।
क्षेत्रीय मेला होने की वजह से मेले में लोगों ने घूमकर देखा, वहीं बच्चे झूले का आनंद ले रहे थे तो महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन की जमकर खरीदारी की, वहीं पुरुषों ने गृहस्थी का सामान खरीदा।
मेले सजी दुकानों में लोगो चोटहिया जलेबी की लोगो ने स्वाद चखा, महिलाओ ने हलवा पड़ी लढाई, गत वर्ष की भांति पूर्णिमा पर्व पर दोसपुर गांव निवासी अजय कुमार ने भंडारा आयोजित किया, जहां लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
मान्यता है कि शिव सरोवर की खुदाई करीब छह सौ वर्ष पूर्व की गई है। करीब 365 बीघे में फैले शिव सरोवर (जलाशय) का प्राकृतिक सौंदर्य दर्शनीय है। मान्यता है कि पांच सोमवार लगातार डुबकी लगाने से चर्म रोग से मुक्ति मिलती है।
इसके अलावा किसी खेत में चूहे लगते हों तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन पांच पीस शिवलिंग पर चढ़ावा चढ़ाने से चूहे नहीं लगते हैं। शिव सरोवर की खुदाई के दौरान उस समय पातालपुरी शिवलिंग दक्षिणी हिस्से में दबी हुई थी।
ग्रामीणों को स्वप्न दिखाई दिया कि मुझे उत्तरी भीटे पर स्थापित किया जाए। ग्रामीणों ने फावड़ा, कुदाल से भीटे पर खुदाई शुरू कर दी। कई दिनों बाद शिवलिंग मिला, जो आज उत्तरी भीटे पर पातालपुरी शिवलिंग की महिमा के नाम से प्रसिद्ध है।
मंदिर के पुजारी कपिलमुनि गिरी ने बताया कि यहां लोग बारहों महीने शीश झुकाने आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के अलावा महा शिवरात्रि व श्रावण मास में आस्था का सैलाब उमड़ता है।
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसडीएम अशोक कुमार, थाना प्रभारी अभिराज सरोज के साथ कांस्टेबल व महिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से लगी रही। पुलिस प्रशासन पूरे मेला क्षेत्र में चक्रमण करते देखा गया। इसके अलावा प्रधान प्रतिनिधि हरेन्द्र यादव कंट्रोल रूम स्थापित कर बराबर ध्वनि विस्तारक यंत्र से उद्घोषणा करते रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।