स्टांप राजस्व पंजीयन मंत्री का किया स्वागत
राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे पर

स्टांप राजस्व पंजीयन मंत्री का किया स्वागत
जागरण संवाददाता, लालानगर(भदोही): राष्ट्रीय राजमार्ग चौराहे पर रविवार को स्टांप राजस्व पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल का स्वागत किया। मीरजापुर से ज्ञानपुर जा रहे प्रदेश के स्टांप राजस्व पंजीयन मंत्री रवींद्र जायसवाल का गोपीगंज नगर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल के नेतृत्व में जुटे पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। व्यापारियों ने बाईपास निर्माण की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल घनश्याम गुप्ता,नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल,गुड्डू जायसवाल,कृष्ण कुमार खटाई आदि थे। गोपीगंज नगर के मीरजापुर त्रिमुहानी पर सुबह भदोही जाते समय मंत्री रवींद्र जायसवाल का अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिराज अख्तर के नेतृत्व में बैण्ड बाजा के साथ किया गयाl अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने मंत्री जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर सुनील मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा, राजेश कुमार सिंह, संजय यादव, दीपक मिश्रा आदि थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।