सात फेरों के दौरान दूल्हा कर रहा था अजीबोगरीब हरकत, शक होने पर घरवाले उठाने लगे पैजामा, नजारा देख दंग रह गई दुल्हन
उत्तर प्रदेश के भदोही में दूल्हे का पैर टेढ़ा होने पर शादी में हंगामा हो गया। फेरों के समय दूल्हे को लंगड़ाते देख दुल्हन के परिवार ने उसे बंधक बना लिया और दूल्हा बदलने का आरोप लगाया। सुबह पुलिस ने पहुंचकर समझौता कराया जिसके बाद लड़की पक्ष ने लड़के वालो से गहने और 30 हजार रुपये वापस लिए और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

संवाद सूत्र, गोपीगंज (भदोही)। अमवा गांव की यादव बस्ती में रविवार की रात सात फेरों के वक्त उस समय अफरातफरी मच गई जब दुल्हन के स्वजन बोलने लगे कि दूल्हे का पैर टेढ़ा है। यह सुनते ही शादी रुक गई। इसी बीच लड़का पक्ष के लोग थोड़ा उग्र हुए तो लड़की पक्ष वालों ने दूल्हे को भाई समेत उनके स्वजन को बंधक बना लिया और रात भर बैठाए रखे। सूचना पर सुबह पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के बीच सुलझ समझौता कराया। हालांकि, यह शादी नहीं हो सकी और बारात लौट गई। लड़की पक्ष वालों ने दूल्हे के पिता से सारे गहने व 30 हजार रुपये लिए तो तब समझौता किया।
ज्ञानपुर के उमरपुर सुंदरपुर से अखिलेश यादव की बरात रविवार को गाजे बाजे के साथ अमवा गांव पहुंची थी। द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म अदा की गई। घरातियों ने बरातियों का जोश के साथ स्वागत किया। देर रात विवाह बैठ गया। जब सात फेरे लेने का समय आया तो दूल्हा चलते वक्त लंगड़ाने लगा। इसी पर लड़की पक्ष के लोग उग्र हो गए। दूल्हे का पायजामा ऊपर कराने लगे तो एक पैर थोड़ा टेढ़ा निकला।
लड़की पक्ष के लोग आरोप लगाने लगे कि दूल्हा बदल दिया गया है, जो लड़का शादी के पहले दिखाया गया वह यह नहीं है। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी, मारपीट तक होने लगी। लड़के के पिता शोभनाथ यादव ने आरोप लगाया कि घराती पक्ष के लोगों ने मारपीट की और जबरन गहने और नकदी ले ली। घराती पक्ष के लोगों ने रात भर दूल्हे को बंधक बनाकर रखा। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि शादी में विवाद की सूचना मिली, पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत करा दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।