Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामलीला मैदान में बनेगा सामुदायिक भवन

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 07 Jul 2022 12:00 AM (IST)

    रामलीला मैदान में बनेगा सामुदायिक भवन

    Hero Image
    रामलीला मैदान में बनेगा सामुदायिक भवन

    रामलीला मैदान में बनेगा सामुदायिक भवन

    जागरण संवाददाता, भदोही : शहर के अजीमुल्लाह चौराहा के पास बुधवार को श्रीराम लीला समिति की बैठक में हुई। कालीन व्यवसायी प्रकाशचंद्र जायसवाल को सर्व सम्मति से समिति का अध्यक्ष बनाया गया। कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल को सौंपी गई। 15 सितंबर से प्रारंभ होने वाली भदोही की श्रीराम लीला की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। पालिकाध्यक्ष ने श्रीराम लीला मैदान में सामुदायिक भवन का निर्माण कराने की घोषणा की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समिति के महामंत्री सतीश गुप्ता ने कहा इस बार श्रीराम लीला का मंचन अयोध्या के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। 22 दिन तक चलने वाले इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बताया भरत मिलाप का आयोजन भी इस बार भव्य रूप से किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि रामलीला मैदान मर्यादपट्टी में सामुदायिक भवन का निर्माण व रजपुरा स्थित विजय दशमी मैदान में इंटरलाकिंग कराई जाएगी। बताया जरूरी प्रक्रिया के बाद जल्द ही दोनों स्थानों पर काम शुरू कराया जाएगा। विनीत बरनवाल, डा. राजेंद्र मौर्या, अजय गुप्ता, राजेश जायसवाल, सुभाषचंद्र मौर्या, कन्हैया सेठ, सत्यप्रकाश बिंद, सत्यशील जायसवाल, ब्रह्म जायसवाल, करुणाशंकर दुबे आदि थे।

    comedy show banner
    comedy show banner