Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शबरी के जूठे बेर खाकर श्रीराम ने प्रदान की नवधा भक्ति

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 02 Nov 2021 05:28 PM (IST)

    जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) क्षेत्र के सारीपुरबाबूसराय में चल रही रामलीला में छठव

    Hero Image
    शबरी के जूठे बेर खाकर श्रीराम ने प्रदान की नवधा भक्ति

    जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : क्षेत्र के सारीपुर,बाबूसराय में चल रही रामलीला में छठवें दिन सोमवार की रात सीता खोज, राम-सुग्रीव मित्रता व लंकादहन की लीला का मंचन किया गया। लीला स्थल पर पहुंचे दर्शक जयकारे लगाते रहें।

    अभिषेक कुमार पाठक ने भगवान श्रीराम व लक्ष्मण की आरती उतारी। इसके पश्चात शुरू हुई लीला में श्रीराम व लक्ष्मण सीता को खोजते खोजते माता सबरी के आश्रम में पहुंचते हैं। जहां वह उन्हें प्रेम के जूठे बेर खिलाती हैं। भगवान उन्हें नवधा भक्ति प्रदान करते हैं। शबरी के कहने पर राम और लक्ष्मण वहां से ऋषिमुक पर्वत पर पहुंचते हैं। जहां उनकी भेंट महाबली हनुमान से होती है। हनुमान उन्हें सुग्रीव के पास ले जाते हैं और राम का परिचय कराते हैं। उनसे मित्रता की मित्रता होती है। सुग्रीव से राम पहाड़ पर रहने का कारण पूछते हैं। वह अपनी व बालि की पूरी कहानी बताते हैं। इसके पश्चात राम बालि का संघार करके सुग्रीव को राजा बनाते हैं। आगे की लीला में हनुमान सीता का पता लगाते लंका पहुंचते हैं। जहां अशोक वाटिका में मां सीता के आदेश पर वह फल खाने के साथ वाटिका उजाड़ने लगते हैं। इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार संघार किया। तब मेघनाद बजरंगबली को नागफांस में बांधकर रावण के सामने लाता है। जहां हनुमान पूछ में आग लगी दी जाती है। पूछ की आग से वह पूरी लंका को जला देते हैं। लंका में हाहाकार मच जाता है। यहीं मंचन को विराम दे दिया जाता है। इस मौके पर अजय कुमार दुबे, बलजोर पाल, शमशेर यादव, अजीत यादव, संतोष दुबे, विपुल पांडेय, ओमप्रकाश पाठक आदि थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें