विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही में देश के दिग्गज कलाकारों और रचनाकारों का होगा जमावड़ा, 15 मई से होगी शुरुआत

Published: Sat, 14 Mar 2026 06:25 PM (IST)

भदोही महोत्सव-2026 का तीन दिवसीय आयोजन 15 मई से शुरू होगा। इसमें देश के प्रसिद्ध कलाकार, साहित्यकार और शायर शामिल होंगे।

भदोही में होगा देश के दिग्गज कलाकारों व रचनाकारों का जमावड़ा।

भदोही में होगा देश के दिग्गज कलाकारों व रचनाकारों का जमावड़ा।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, भदोही। तीन दिवसीय भव्य व दिव्य भदोही महोत्सव-2026 का आयोजन इस बार 15 मई से होगा। इसमें देश के नामी गिरामी कलाकारों, साहित्यकारों, शायरों का भदोही में जमघट लगेगा। भदोही महोत्सव सोसाइटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को जौनपुर-मीरजापुर हाईवे स्थित सोसाइटी के कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान आयोजन के संबंध में जानकारी दी।

सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा ने बताया कि इस बार महोत्सव में प्रशासन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने हर संभव सहयोग के भरोसा दिलाया है।

बताया कि प्रशासन उनकी टीम का हिस्सा बनकर काम करेगी। महोत्सव को भव्य रूप देने की तैयारी कर ली गई है। 15 से 17 मई तक खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ विविध आयोजन किए जाएंगे। सोसाइटी के सेक्रेटरी व जीवन दीप हास्पिटल के निदेशक डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि 15 अप्रैल को योगाभ्यास के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा।

इसके बाद क्रिकेट, बैडमिंटन, बालीवाल, बाक्सिंग, टेबल टेनिस, मैराथन, कबड्डी, अथलेटिक्स, हाकी, कुश्ती, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन जिला स्टेडियम मूंसीलाटपुर, अभयनपुर मैदान व जीआईसी मैदान में कराया जाएगा।

इसके अलावा 16 अप्रैल की रात में कवि सम्मेलन व मुशायरा होगा जिसमें देश के नामचीन कवि व शायर शिरकत करेंगे। जबकि तीसरे व अंतिम दिन बॉलीवुड नाइट के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।

बताया कि बालीवुड नाइट के लिए फिल्मी दुनिया के माने जाने कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। वार्ता के दौरान कालीन निर्यातक जाबिर बाबू अंसारी थे।

यह भी पढ़ें- UPPCL: एक झटके में काटे गए 2000 कनेक्शन, फोन में ये ऐप होता तो नहीं गुल होती बिजली!

यह भी पढ़ें- PM आवास के लिए आए 8972 आवेदन में से 5958 मिले पात्र, 3791 को मिली पहली किस्त