UPPCL: एक झटके में काटे गए 2000 कनेक्शन, फोन में ये ऐप होता तो नहीं गुल होती बिजली!
मेरठ में शुक्रवार को दो हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जिनका बैलेंस निगेटिव था।

प्रतीकात्मक तस्वीर
HighLights
मेरठ में दो हजार से अधिक बिजली कनेक्शन काटे गए।
निगेटिव बैलेंस और बिल जमा न होने पर हुई कार्रवाई।
हेल्पलाइन पर शिकायतों की बाढ़, बाद में जुड़े कनेक्शन।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शहर में शुक्रवार को निगेटिव बैलेंस वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। कनेक्शन कटने के बाद हेल्प लाइन नंबर 1912 अधिकारियों के मोबाइल पर कालों का तांता लग गया।
उपभोक्ताओं को जब पता लगा कि केवल उनका ही कनेक्शन कटा है। तो उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। कई उपभोक्ताओं ने यूपीपीसीएल स्मार्ट एप डाउन लोड नहीं किया है जिससे उन्हें बिल के बारे में जानकारी ही नहीं हो पाई।
हालांकि, बिल जमा करने के कुछ देर बाद कनेक्शन जुड़ गया। अधिशासी अभियंता महेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से कनेक्शन काटने की कार्रवाई हुई है। बताया कि कई उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने एक साल से बिल जमा नहीं किया है। जबकि लगातार प्री पेड उपभोक्ताओं को लोगों को एप डाउन लोड करने और उसी के माध्यम से आन लाइन बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
शुक्रवार को बड़े कामर्शियल बकाएदारों पर कार्रवाई हुई। शहर में 72 हजार प्री पेड उपभोक्ताओं पर 23 करोड़ रुपये बिजली के बिल के रूप में बकाया है।
वहीं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने प्री पेड उपभोक्ताओं की सप्लाई काटने से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। कहा उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें जानकारी नहीं हो पाती है।
मीटर लगाए जाने के दौरान ही मोबाइल नंबर अपडेट किया जाए और यूपीपीसीएल एप डाउनलोड करा कर उसके बारे में पूरी जानकारी दी जाए। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल पर एप डाउनलोड नहीं हो पा रहा है।
