विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भदोही के 421 शिक्षकों को मिलेगा प्रमोशन का तोहफा, प्रधानाध्यापक के पद पर होंगे तैनात; लिस्ट तैयार

Published: Tue, 24 Nov 2026 04:24 PM (IST)

भदोही में बेसिक शिक्षा विभाग के 421 सहायक शिक्षकों को प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति मिलेगी। इससे प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को स्थायी नेतृत्व मिलेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भदोही। फोटो जागरण

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय भदोही। फोटो जागरण

HighLights

  1. भदोही के 421 शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति मिलेगी।

  2. प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को स्थायी प्रधानाध्यापक मिलेंगे।

  3. प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्कूलों को अब मुक्ति मिलेगी।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में तैनात लगभग 421 शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक-कंपोजिट विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों के सापेक्ष सहायक शिक्षकों की पदोन्नित की जाएगी। इसी के साथ सभी स्कूलों को प्रभारी प्रधानाध्यापकों से मुक्ति मिलेगी तो शिक्षकों के स्थाई नेतृत्व मिल जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में तैनात सहायक शिक्षकों के पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है। जिले में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट विद्यालय मिलाकर 885 विद्यालय संचालित हो रहे हैं।

प्राथमिक स्तर से 253 तो पूर्व माध्यमिक स्तर से 168 विद्यालय प्रधानाध्यापक विहीन चल रहे हैं। यहां विद्यालयों का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापकों के जरिए किया जा रहा है।

इन पदों पर पदोन्नति देने के लिएसहायक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची तैयार कर ली गई है। जल्द ही काउसिंलिंग प्रक्रिया संपन्न कराकर पदोन्नति दी जाएगी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी शिवम पांडेय ने बताया कि पदोन्नति के साथ सभी स्कूलों में प्रधानाध्यापक की तैनाती हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- पीएमश्री GIC के विद्यार्थियों को मिलेंगे छह-छह हजार रुपये, भदोही में 502 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में बनेंगे 88 नए मॉडर्न आंगनबाड़ी सेंटर, निर्माण के लिए जमीन चिह्नित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।