Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बगैर मुखिया चल रहे 13 एडेड माध्यमिक विद्यालय

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 31 Aug 2021 04:04 PM (IST)

    जागरण संवाददाता ज्ञानपुर (भदोही) माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए चाहे ...और पढ़ें

    Hero Image
    बगैर मुखिया चल रहे 13 एडेड माध्यमिक विद्यालय

    जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही) : माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए चाहे जो दावे किए जा रहे हों। तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। इसके बाद भी जिले में 13 अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालय बगैर मुखिया यानी प्रधानाध्यापक के चल रहे हैं। हालांकि अब माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए गए निर्णय से प्रधानाचार्यों के तैनाती की उम्मीद जगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में माध्यमिक शिक्षा व्यवस्था की ओर देखा जाय तो तीन राजकीय इंटर कालेज सहित 33 राजकीय हाईस्कूल संचालित हो रहे हैं। इसके साथ ही 25 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों सहित 100 से अधिक मान्यता प्राप्त हाईस्कूल व इंटर कालेजों का संचालन किया जा रहा है। विशेषकर राजकीय व शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी तो बनी ही हुई है। 25 में से 13 एडेड विद्यालयों में प्रधानाचार्य पद तक पर तैनाती नहीं रह गई है। यह विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्यों के भरोसे चल रहे हैं। बहरहाल अब माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से 1453 एडेड विद्यालयों में खाली पड़े प्रधानाचार्य पद पर नियुक्ति के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की दिए गए संकेत से महकमे में राहत महसूस किया जा रहा है। माना जा रहा है कि इसके बाद जिले में भी सभी विद्यालयों को स्थाई प्रधानाचार्य मिल जाएंगे।