विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP: मजदूर के खाते में आए 2 अरब 21 करोड़ 30 लाख रुपये, बैंक वालों के भी उड़े होश; जानें पूरा मामला

By Sanjay VishwakarmaEdited By: Nitesh Srivastava
Published: Tue, 17 Oct 2023 06:49 PM (IST)

एक मजदूर के नाम से उसके बैंक खाते में दो अरब 21 करोड़ 30 लाख सात रुपये जमा होने का ...और पढ़ें

फर्जी खाते में आए दो अरब 21 करोड़, चक्कर काटता रहा मजदूर
फर्जी खाते में आए दो अरब 21 करोड़, चक्कर काटता रहा मजदूर

HighLights

  1. आयकर कार्यालय से दी गई दो बैंक खातों की जानकारी
  2. आइसीआइसीआई और एक्सिस बैंक में चल रहे फर्जी खाते

जागरण संवाददाता, बस्ती। एक मजदूर के नाम से उसके बैंक खाते में दो अरब 21 करोड़ 30 लाख सात रुपये जमा होने का कारण जब आयकर विभाग ने नोटिस देकर पूछा तो मजदूर के होश उड़ गए। मंगलवार को वह बैंकों का चक्कर काटता रहा।

मजदूर के नाम से सिर्फ दो खाते केनरा बैंक और सेंट्रल बैंक शाखा में चल रहे हैं, लेकिन जालसाजों ने उसके पेनकार्ड के आधार पर आइसीआइसीआई और एक्सिस बैंक में फर्जी खाता खोलकर उसका संचालन कर रहे थे। इस मामले की जांच आयकर विभाग के साथ संबंधित बैंक ने भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: दो वक्‍त खाने को पैसे नहीं लेकिन अकाउंट से हो रहा लाखों का ट्रांजेक्‍शन बैंक पहुंचा मजदूर तो सामने आई सच्‍चाई

बस्ती जनपद के लालगंज थाने के बरतनिया गांव के रहने वाले शिव प्रसाद निषाद ने बताया कि वह 2008 से ही दिल्ली के बिजराबाद, श्रीनिवासपुरी में रहकर टायल्स लगाने आदि का कार्य करते हैं। एक सप्ताह पहले उनके गांव वाले घर पर आयकर विभाग की नोटिस पहुंची तो परिवार के लोग घबरा गए और इसकी जानकारी उन्हें दी। वह रविवार को दिल्ली से गांव पहुंचे।

नोटिस देखने के बाद वह भी चकरा गए। बताया कि उनका पैन कार्ड गायब हो गया था। आशंका जताई कि किसी ने उनके पैन कार्ड का प्रयोग कर उनके नाम से खाता खोलकर इतना बड़ा फ्राड किया है।

यह भी पढ़ें: रातों-रात अरबपति बना दिहाड़ी मजदूर, खाते में अचानक आए 100 करोड़ रुपये; उड़ गए होश

मजदूर अपने गांव के एक व्यक्ति की मदद से मंगलवार को आयकर कार्यालय बस्ती पहुंचा और अधिकारियों ने उस खाते की जानकारी मांगी, जिसमें इतनी बड़ी धनराशि जमा होने की बात कही गई है। आयकर विभाग ने उन्हें दो बैंक खाते की जानकारी दी, जिसमें वह रकम जमा है, एक एक्सिस बैंक का है तो दूसरा आइसीआइसीआइ का। जिसपर उसने बताया कि इन दोनों बैंकों में उसका कोई खाता नहीं है।

तीन खातों में महज 32100 रुपये

शिव प्रसाद के केनरा बैंक नई दिल्ली के खाते में 300 रुपये हैं। वहीं सेंट्रल बैंक लालगंज बस्ती 29898 रुपये जबकि पोस्टआफिस लालगंज में महज दो हजार रुपये ही हैं।

ऐसे में उन्हें समझ में नहीं आ रहा कि जब उन्होंने इसके अलावा कोई बैंक खाता खुलवाया ही नहीं तो किस बैंक खाते में दो अरब 21 करोड़ से अधिक रुपये जमा है। बताया कि आयकर कार्यालय ने उनसे सभी खाताें के डिटेल्स मांगे हैं। जिसे 20 अक्टूबर तक उपलब्ध कराना है।

एक सूचना के आधार पर शिव प्रसाद को नोटिस भेजी गई है। वह मंगलवार को कार्यालय आए थे। उनसे पूछताछ की गई है। छानबीन चल रही है, अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। मनीष पाठक, आयकर अधिकारी, बस्ती

यह भी पढ़ें: चरखी दादरी में मजदूर के नाम पर खुलवाया खाता, फर्जीवाड़ा कर जमा कराए 200 करोड़; UP पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

एक बैंक ने नहीं दी जानकारी, दूसरे ने कल बुलाया

शिव प्रसाद ने बताया कि आयकर विभाग से जिन दो बैंक खातों के संबंध में जानकारी दी उनके बारे में वह संबंधित बैंक की शाखा में पहुंचकर जानकारी ली। इनमें से आइसीआइसीआइ ने कोई जानकारी देने से मना कर दिया जबकि एक्सिस बैंक ने बुधवार को बुलाया है।

मामला बैंक और आयकर विभाग से जुड़ा है। दाेनों स्तर पर जांच चल रही है। पुलिस को यदि तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज की मामले की छानबीन की जाएगी। गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक