विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चरखी दादरी में मजदूर के नाम पर खुलवाया खाता, फर्जीवाड़ा कर जमा कराए 200 करोड़; UP पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
Published: Wed, 06 Sep 2023 05:21 PM (IST)

200 Crore Scam in Charkhi Dardri चरखी दादरी के गांव में लेबर का काम करने वाले युवक के साथ उसके ...और पढ़ें

चरखी दादरी में 200 करोड़ का स्कैम सामने आया है। फाइल फोटो
चरखी दादरी में 200 करोड़ का स्कैम सामने आया है। फाइल फोटो

HighLights

  1. हरियाणा के चरखी दादरी में मजदूर के खाते में मिले 200 करोड़।
  2. UP Police की जांच में मामला सामने आया।
  3. पहले नौकरी करता था युवक फिर करने लगा मजदूरी।

बाढड़ा, संवाद सहयोगी। गांव बेरला में एक लेबर का काम करने वाले युवक के साथ उसके दस्तावेजों से खाता (Fake Bank Account of Labour) खुलवा कर फर्जी तरीके से 200 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा उजागर (200 Crore Scam) हुआ है। पीड़ित के घर यूपी पुलिस पहुंची (UP Police Investigation) तो मामला सामने आया। उसने तुरंत आनलाइन खाता बंद करने व पुलिस में स्वयं के साथ धोखाधड़ी होने की शिकायत दर्ज करवाई है।

गांव बेरला निवासी विक्रम सिंह सपेरा जाति से संबंध रखता है और जनवरी माह में काम के लिए गुरुग्राम की निजी कंपनी में गया था। जहां पर उसके ठेकेदार ने उसके बैंक खाते के खुलवाकर वेतन डालने व संचालन के लिए आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लिए थे, लेकिन बाद में वह बोला कि आपके खाते की जरूरत नहीं है।

नौकरी छोड़ घर पर मजदूरी करने लगा था पीड़ित

पीड़ित विक्रम सिंह ने बताया कि कंपनी ने बाद में दूसरा खाता खोलकर वेतन भी डाल दिया, लेकिन एक माह से पहले ही वह नौकरी छोड़कर घर आकर मेहनत मजदूरी करने लगा। दो सितंबर को उसके पास कुछ लोग आए जो खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम बता रहे थे।

वे कहने लगे कि आप लोगों को डरा धमकाकर अपने खाते में पैसा डलवा रहे हैं। इस पर विक्रम सिंह ने पूरी तरह से अनभिज्ञता प्रकट की, लेकिन जब उन्होंने सारी स्थिति से अवगत करवाया तो पुलिस ने बताया कि यूपी निवासी सोनी नामक युवक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के जींद में अपराधियों के हौसले बुलंद, स्कूल से लौट रही छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण; पुलिस ने दर्ज की FIR

स्वजनों में असुरक्षा का माहौल

जांच में पाया कि इस खाते में दो सौ करोड़ की बड़ी राशि जमा है, जिस पर निजी बैंक ने बैंक खाते को सीज कर दिया है। यह सुनकर पीड़ित विक्रम सिंह के होश फाख्ता हो गए और उन्होंने पहले तसल्ली की तो सारे दस्तावेज उसके प्रयोग पाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने तुरंत आनलाईन तरीके से धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वजनों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

पूरी जानकारी नहीं 

यूपी पुलिस ने जल्द ही विक्रम सिंह को तलब करने का आदेश दिया है। इस बारे में बाढड़ा पुलिस थाना प्रभारी कप्तान सिंह ने बताया कि बैंक खाता व घटना बाहर की होने के कारण उनके पास अभी पूरी जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- रोहतक और गुरुग्राम पर हरियाणा DGP शत्रुजीत कपूर का फोकस, सेफ सिटी बनाने के लिए शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट