Basti News: कमलगट्टा निकालने गए किशोर की तालाब में डूबने से मौत, गांव में छाया मातम
बस्ती के असनहरा में एक दुखद घटना घटी जहाँ कमलगट्टा निकालने गए 16 वर्षीय आशीष प्रजापति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सोनहा थाना क्षेत्र के खोरिया गांव का रहने वाला आशीष अपने दोस्तों के साथ बिगहिया ताल गया था जहाँ वह गहरे पानी में चला गया। स्थानीय गोताखोरों ने दो घंटे की तलाश के बाद शव को बरामद किया। आशीष अपने परिवार में दूसरे नंबर का था।

जागरण संवाददाता, असनहरा, बस्ती। साथियों के साथ तालाब में कमलगट्टा निकालने गए किशोर की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। लगभग दो घंटे बाद स्थानीय गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला।
सोनहा थाना क्षेत्र के खोरिया (कोहारडीह ) का 16 वर्षीय आशीष प्रजापति पुत्र राम लखन रविवार की सुबह लगभग नौ बजे चार पांच बच्चों के साथ गांव के पूरब बिगहिया ताल में कमलगट्टा निकालने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
यह देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया व घटना की सूचना गांव में दी। सूचना पर स्वजन के साथ भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गोताखोर किशोर की तलाश में जुट गए। आखिरकार लगभग दो घंटे के प्रयास के बाद उन्होंने किशोर को ढूंढ निकाला। लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो गई। किशोर का शव मिलते ही स्वजन दहाड़े मारकर रोने लगे। दिवंगत तीन भाई व एक बहन में दूसरे नंबर का था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।