राज किशोर पांडेय अध्यक्ष, शशि प्रकाश शुक्ल महामंत्री निर्वाचित
शिवाकांत त्रिपाठी कनिष्ठ उपाध्यक्ष बने शशि प्रकाश तीसरी बार निर्वाचित

बस्ती: सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजकिशोर पांडेय, महामंत्री पद पर शशि प्रकाश शुक्ला निर्वाचित हुए हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवाकांत त्रिपाठी चुने गए। महामंत्री पद पर टक्कर कांटे की रही।
चुनाव अधिकारी मोती चंद्र पांडेय, सहायक चुनाव अधिकारी यशोदा नंद पांडेय व केशव राम यादव ने बताया कि अध्यक्ष पद पर राजकिशोर पांडेय को 319, राम सुरेश वर्मा को 234 और चितामणि पांडेय को 102 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार राजकिशोर पांडेय ने निकटतम प्रतिद्वंदी राम सुरेश वर्मा को 85 मतों से पराजित किया। महामंत्री पद पर शशि प्रकाश शुक्ला को 180, शिवपूजन मिश्र को 176, मीना सिंह को 112, अजय कुमार पांडेय को 61, कौशलेंद्र पाल को 32, शिवकुमार को 49, दिनेश नारायण त्रिपाठी को 48 मत प्राप्त हुए। शशि प्रकाश शुक्ल ने निकटतम प्रतिद्वंदी शिवपूजन मिश्र को चार मतों से हराया। शशि प्रकाश शुक्ला तीसरी बार महामंत्री बनने में कामयाब रहे।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवाकांत त्रिपाठी को 276, जितेंद्र कुमार चौधरी को 187, महेंद्र कुमार पांडेय को 175 मत मिले। इस प्रकार शिवाकांत त्रिपाठी ने निकटतम प्रतिद्वंदी को 89 मतों से पराजित किया। 20 पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अधिवक्ता रामकृष्ण पाठक, कृष्ण मोहन उपाध्याय, जितेंद्र कुमार शुक्ल, एसएन दुबे, जितेंद्र कुमार चौधरी, दिनेश श्रीवास्तव, सूर्यदेव यादव, अशोक कुमार पांडेय, वीरेंद्र यादव, परशुराम यादव, महादेव दुबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है। विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के अध्यक्ष बने बैजनाथ
बस्ती: अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की बैठक जिला प्रभारी राहुल शर्मा की अध्यक्षता में अमहट घाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुई। विश्वकर्मा समाज के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास पर चर्चा की गई। बैठक में बैजनाथ शर्मा को जिलाध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी का गठन एक सप्ताह में करने का निर्णय लिया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही महासभा को राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में और गतिशील बनाया जाएगा। साहबदीन विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, मनीष शर्मा, नकुल शर्मा, उदयराज विश्वकर्मा, रामनाथ, रामशंकर, ब्रह्मानंद, महेश कुमार, आदित्य, प्रकाश शर्मा, हरिश्चन्द्र शर्मा, अर्जुन, विन्देश्वरी प्रसाद, दीपक कुमार, युगुल किशोर, ब्रह्मानंद शर्मा, दीनानाथ शर्मा, रामकेश, दशरथ, राजनाथ आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।