बस्ती में धान की फसल काटने के दौरान खेत में दिखा 5 फीट लंबा अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
बस्ती के खलवा गांव में धान के खेत में पांच फीट का अजगर मिला। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों ...और पढ़ें
-1793615864028_m.webp)
बस्ती में धान के खेत में अजगर निकला।
संवाद सूत्र, दुबौलिया (बस्ती)। धान की फसल काटने के दौरान खेत में अजगर ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने समय से पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ा।
कटरिया चांदपुर तटबंध के खलवा गांव में तटबंध के किनारे तैयार धान की फसल की कटाई की जा रही थी, खेत में हुए जल जमाव के बीच गिरे हुए धन की फसल के नीचे करीब पांच फीट का था।
यह भी पढ़ें- बस्ती में खेत में रेंगता दिखा विशालकाय अजगर, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम
ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना उन्होंने वन विभाग को दी। वनकर्मी विवेक यादव व नंदू मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित निकालकर बोरे में भरा और साथ ले गए।
यह भी पढ़ें- बलिया में बेल्थरारोड के चैनपुर गुलौरा में 12 फीट लंबे अजगर का खौफ, कई रातों से बस्ती में दे रहा दस्तक