बस्ती में खेत में रेंगता दिखा विशालकाय अजगर, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम
बस्ती के अमोढ़ा गांव के सिवान में एक विशालकाय अजगर को खेत में रेंगते देखा गया, जिससे ग्रामीणों में दहशत ...और पढ़ें
-1792839104811_m.webp)
HighLights
अमोढ़ा गांव के खेत में विशालकाय अजगर देखा गया।
अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित पकड़ने में जुटी।
संवाद सूत्र, अमोढ़ा। गांव के सिवान में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने खेत के बीच विशालकाय अजगर को रेंगते देखा। अजगर पर नजर पड़ते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि, अजगर के नजदीक जाने का किसी ने साहस नहीं किया।
विक्रमजोत विकास खंड के देवखाल गांव के सिवान स्थित खेत में ग्रामीणों ने दूर से ही अजगर देखा तथा बताया की वह किसी जानवर को निगल भी रहा था ऐसी स्थिति में लोगों ने अजगर पर नजर रखी और इसकी सूचना वन विभाग को दी। अजगर की मौजूदगी से खेतों में काम करने वाले किसानों और आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि सिवान और खेतों में अक्सर जहरीले जीव-जंतु दिखाई देते हैं। वन दरोगा विवेक मिश्र ने बताया है सूचना मिली है टीमें लगाई गई है कर्मचारियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित पकड़ कर छोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
