विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती को मिलेगी नई पहचान, गणेशपुर में आकार लेगी हाईटेक टाउनशिप

Published: Sat, 24 Oct 2026 01:53 PM (IST)

बस्ती में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत गणेशपुर में नई टाउनशिप विकसित करने की पहल शुरू हुई है। जिलाधिकारी ...और पढ़ें

सीएम शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत प्रस्तावित परियोजना का डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। जागरण

सीएम शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत प्रस्तावित परियोजना का डीएम ने स्थलीय निरीक्षण किया। जागरण

HighLights

  1. गणेशपुर में नई टाउनशिप विकास की पहल शुरू।

  2. जिलाधिकारी के नेतृत्व में भूमि का स्थलीय निरीक्षण।

  3. आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय क्षेत्र विकसित होगा।

जागरण संवाददाता, बस्ती। जिले में सुनियोजित शहरी विकास को गति देने के लिए गणेशपुर में नई टाउनशिप विकसित करने की पहल शुरू हुई है। मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत बस्ती विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित परियोजना के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्राधिकरण और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को गणेशपुर में स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भूमि की भौगोलिक स्थिति, संपर्क मार्गों और भू-उपयोग से जुड़े पहलुओं की समीक्षा कर आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए।

योजना के धरातल पर उतरने से बस्ती में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। प्रस्तावित टाउनशिप में चौड़ी सड़कें, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम, पार्क, सुचारु जलापूर्ति और बेहतर विद्युत व्यवस्था जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की परिकल्पना है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में मतदान केंद्रों पर अचानक पहुंचीं DM कृतिका ज्योत्स्ना, BLO को दिए कड़े निर्देश

इससे लोगों को नियोजित क्षेत्र में आवासीय भूखंड मिलने का विकल्प मिलेगा और भविष्य की शहरी जरूरतों के अनुरूप आधारभूत ढांचा तैयार किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना: बस्ती जिले में 7330 किसानों को मिलेगा उथली व मध्यम गहरी बोरिंग का लाभ, सब्सिडी पर मिलेंगे डीजल पंप




गणेशपुर में प्रस्तावित टाउनशिप बस्ती के शहरी विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है। अब भूमि चयन और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परियोजना के क्रियान्वयन की दिशा स्पष्ट होगी।

-

-कृत्तिका ज्योत्स्ना, जिलाधिकारी।