Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तौल कांटा और बैनर लगाकर छोड़ दिए क्रय केंद्र

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 22 Oct 2020 06:54 PM (IST)

    कई क्रय केंद्रों पर नहीं शुरू हुई धान की खरीद ...और पढ़ें

    Hero Image
    तौल कांटा और बैनर लगाकर छोड़ दिए क्रय केंद्र

    जागरण संवाददाता, बस्ती : जिले में धान खरीद अभियान जोर नहीं पकड़ पा रहा है। खाद्य एवं रसद विभाग को छोड़कर अन्य खरीद एजेंसियों की बोहनी तक नहीं हो पाई है। जबकि खरीद अभियान शुरू हुए एक सप्ताह बीत चुके हैं। अफसरों के ढुलमुल रवैये के चलते अधिकतर एजेंसियों के क्रय केंद्र तक सक्रिय ही नहीं हो पाये हैं। जबकि खरीद व्यवस्था से जुड़े अफसरों का तर्क है कि किसानों के यहां धान की उपज तैयार होने में देरी है लिहाजा अभी क्रय केंद्रों पर अभी तेजी नहीं दिख रही है। गुरुवार को जागरण टीम ने धान खरीद व्यवस्था की पड़ताल की तो खामियां खुलकर सामने आ गई। अधिकतर क्रय केंद्रों पर कांटा और बोर्ड लगाकर छोड़ दिया गया है। बंद मिला भरौली बाबू और पिपराजफ्ती का क्रय केंद्र

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदर विकास खंड के साधन सहकारी समिति भरौली बाबू को इस बार क्रय केंद्र बनाया गया है। भवन के बरामदे में एक बैनर और बाहर तौल कांटा रखकर छोड़ दिया गया है। जागरण टीम पहुंची तो यह केंद्र बंद मिला। अभियान से संबंधित कोई खास चहलकदमी नहीं दिखी। किसानों के लिए बैठने एवं पेयजल जैसी कोई सुविधा नहीं थी। टेंट, कुर्सी का इंतजाम अभी तक नहीं हो पाया है। किसानों खरीद से संबंधित जानकारी देने वाला भी कोई नहीं मिला। केंद्र प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि तौल कांटा और बैनर लगा दिया गया है। किसानों के आने पर खरीद शुरू की जाएगी। कमोवेश यहीं हाल साधन सहकारी समिति पिपराजफ्ती का भी है। यहां भी केंद्र का ताला बंद मिला। बाहर एक छोटा बैनर और तौल कांटा रखा हुआ मिला। महज इतनी व्यवस्था पर ही समिति के सचिव सुजीत कुमार ने बताया कि खरीद की सभी तैयारियां पूरी है। दोनों केंद्रों पर खरीद की शुरुआत नहीं हो पाई है। 142 क्विंटल हुई है खरीद खाद्य एवं रसद विभाग के मंडी समिति में संचालित तीन केंद्रों पर खरीद का शुभारंभ हो सका है। तीन किसानों से कुल 142 क्विंटल धान खरीद की गई है। इसके अलावा किसी भी एजेंसी ने खरीद का शुभारंभ नहीं किया है। क्रय केंद्र खोलने के निर्देश सभी एजेंसियों को दिए गए हैं। हालांकि अभी फसल तैयार नहीं है। फिर भी केंद्र के संचालन में कोई लापरवाही हुई तो संबंधित पर कार्रवाई होगी।

    गोरखनाथ, डिप्टी आरएमओ आंकड़ा एक नजर में

    जनपद में धान खरीद का लक्ष्य- 95 हजार मीट्रिक टन

    जनपद में स्वीकृत क्रय केंद्रों की संख्या- 140

    स्थापित क्रय केंद्रों की संख्या- 101

    खरीद करने वाले क्रय केंद्रों की संख्या- तीन

    अभी तक कुल खरीद- 142 क्विंटल

    लाभान्वित किसानों की संख्या- तीन