Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बस्ती में महिला अधिकारी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला, घर पर तीसरा व्यक्ति भी था, नायब तहसीलदार के साथ हुई थी मारपीट

    By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
    Updated: Sun, 19 Nov 2023 03:11 PM (IST)

    बस्ती जिले में महिला अधिकारी से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस तीसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है। पता चला है कि 11 नवंबर को घटना की रात बलरामपुर का एक व्यक्ति वहां पहुंचा था और उसने नायब तहसीलदार को फोन पर गालियां दी थी। बगल में आवास होने के कारण कुछ ही देर में नायब तहसीलदार भी महिला अधिकारी के घर पहुंच गए और वहां मारपीट हुई।

    Hero Image
    बस्ती में महिला अधिकारी से दुष्कर्म के प्रयास का मामला। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, बस्ती। राजस्व विभाग की महिला अधिकारी से दुष्कर्म के प्रयास और उनको जान से मारने की कोशिश के मामले में पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंचने में जुटी है, जो आरोपित नायब तहसीलदार और महिला अधिकारी के साथ छोटी दीपावली (11 नवंबर) की रात उनके आवास पर था। नायब तहसीलदार और बलरामपुर जिले के रहने वाले उस व्यक्ति के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की जांच-पड़ताल में पता चला है कि दोनों अधिकारियों के बीच अच्छे संबंध थे। प्रशासनिक कार्यों में भी अक्सर दोनों साथ देखे जाते थे। एक ही वाहन का प्रयोग भी करते थे। 11 नवंबर को घटना की रात बलरामपुर का एक व्यक्ति वहां पहुंचा था और उसने नायब तहसीलदार को फोन पर गालियां दी थी। उसने महिला अधिकारी के रास्ते से हटने को कहा था।

    बगल में आवास होने के कारण कुछ ही देर में नायब तहसीलदार भी महिला अधिकारी के घर पहुंच गए और वहां कहासुनी के बाद उनमें मारपीट हुई। नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल को रात 11 बजे से तीन बजे तक कमरे में बंद रखा गया था। शनिवार को दोनों के आवास में ताला लटका मिला।

    यह भी पढ़ें, मातम में बदली खुशियां, देवरिया में बेटी की शादी का कार्ड लेकर बहन के घर जा रहे दंपती को ट्रक ने रौंदा; मौत

    नायब तहसीलदार की कार के पहियों की हवा निकली मिली। महिला अधिकारी दो महीना पहले बलरामपुर में तैनात थीं। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि अभी तक नायब तहसीलदार और महिला अधिकारी का बयान नहीं हो पाया है। पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

    यह भी पढ़ें, World Cup 2023: विश्व कप फाइनल में विजय का जश्न मनाने की तैयारी, होटल व रेस्टोरेंट में ऑफर के साथ उठा सकेंगे मैच का आनंद

    शुक्रवार को मामला सामने आने के बाद डीएम अन्द्रा वामसी ने प्रकरण में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीती खरवार, पीओ डूडा सुनीता सिंह और ईओ नगर पंचायत मुंडरेवा कीर्ति सिंह को जांच सौंपी। जांच टीम को 24 घंटे में रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे।