बस्ती का नाम वशिष्ठ नगर किए जाने को लेकर डीएम से मिले लोग
बस्ती: बस्ती जिले का नाम वशिष्ठ नगर किये जाने का प्रस्ताव भेजे जाने को लेकर वशिष्ठ नगर सेवा न्यास के पदाधिकारी सोमवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से मिले और उन्हें पुत्रेष्ठि यज्ञ स्थल का चित्र भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। जिलाधिकारी ने संगठन से जुड़े कार्यों की एक स्मारिका का विमोचन भी किया। संस्थापक अध्यक्ष आदित्यनाथ दूबे ने बताया कि भारत एक सांस्कृतिक देश है। जनपद बस्ती की पौराणिक पहचान वशिष्ठी नाम से है, जो कालांतर में अपभ्रंश होकर बस्ती हो गई। यह सुनने में बड़ा अटपटा सा लगता है। हम बाहर जाने पर जब अपने जनपद का उल्लेख करते हैं तो हम यह बताने में असमर्थ हो जाते हैं कि कौन सी बस्ती है या यह कहां पड़ती है। न्यास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह भगवान राम के गुरु वशिष्ठ की कर्मभूमि रही है, राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ जिले के मखौड़ा धाम में किया था। मनवर नदी के तट पर वशिष्ठ और श्रृंगीऋषि ने आश्रम बना कर गुरुकुल के माध्यम से शिक्षा के केंद्र स्थापित किए थे। प्राचीन काल में इस क्षेत्र की पहचान वशिष्ठी के नाम पर होती थी। पिछले छह वर्षों से जिले में विभिन्न आयोजनों के माध्यम से लोगों में यह जनचेतना बनाने में कामयाब रहे कि जनपद का नाम वशिष्ठ नगर हो। प्रशासन ने अपनी तरफ से संस्तुति करके हमारे इस प्रयासों को बल दे दिया है। अनुराग शुक्ल, नंदीश्वर दत्त ओझा, पंकज त्रिपाठी, रवि चतुर्वेदी, प्रशांत पाण्डेय, उदय प्रताप, श्रेकर दूबे, ओंकार दूबे आदि मौजूद रहे। डीएम ने यूपीबोर्ड के टापर छात्रों को किया सम्मानित बस्ती: जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष 2022 के हाईस्कूल एवं इण्टर के टापर छात्र-छात्राओं को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया। डीएम ने छात्र-छात्राओं को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। सम्मानित होने वालों में एचएलवीआइसी हलुआ बाजार के हाईस्कूल के छात्र निकुंज वर्मा, एवीआइसी बिहरा बाजार के हरिओम वर्मा,आरकेवीएसआइसी.थानाखास हर्रैया के आशुतोष त्रिपाठी, डीआरसी राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय भीटीमिश्र के अमरेन्द्र वर्मा तथा गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी हर्रैया की नित्या पाण्डेय शामिल हैं। इण्टरमीडिएट परीक्षा में जिले के टापटेन में शामिल शिवम इण्टर नेशनल एकेडमी कराहपिठिया के सुबोध पाण्डेय,एसकेएसडीआइसी मोहम्मद नगर की साधना यादव,पटवा इण्टर कालेज बेलघाट की मुस्कान भारती,सावित्री विद्या विहार इण्टर कालेज रामजीपुरम की माही गुप्ता, पं. चतुर्भुज तिवारी आदर्श इण्टर कालेज अकेलवा ऐंठी की शालू यादव, महेश प्रताप इण्टर कालेज रुधौली की शक्ति पाण्डेय, डीआरसी राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय भीटीमिश्र के विनय वर्मा एवं दिव्या सिंह को भी सम्मानित किया गया है। सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, डीआइओएस डी.एस. यादव उपस्थित रहे। संचालन जीजीआइसी की प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।