बस्ती के मुंडेरवा चीनी मिल में नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी पेराई, ब्वायलर पूजन से हुआ आगाज
बस्ती की मुंडेरवा चीनी मिल में आगामी पेराई सत्र 2023-24 की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसका औपचारिक शुभारंभ ब्वायलर पूजन के साथ हुआ।

मिल प्रबंधन ने नवंबर के अंतिम सप्ताह तक गन्ने की वास्तविक पेराई शुरू करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए मशीनरी दुरुस्त की जा रही है।
HighLights
ब्वायलर पूजन के साथ पेराई सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई।
नवंबर के अंतिम सप्ताह से गन्ने की पेराई शुरू होगी।
मिल प्रबंधन ने तैयारियां पूरी करने का लक्ष्य रखा है।
संवाद सूत्र, मुंडेरवा (बस्ती)। मुंडेरवा चीनी मिल में पेराई सत्र 2026-27 की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को मिल परिसर में ब्वायलर पूजन के साथ पेराई सत्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन के बाद ब्वायलर में आग डाली गई। मिल प्रबंधन के अनुसार, नवंबर के अंतिम सप्ताह से गन्ने की वास्तविक पेराई शुरू करने की तैयारी है। ऐसे में क्षेत्र के गन्ना किसानों को आगामी पेराई सत्र के लिए अपनी तैयारियां पूरी करने की जरूरत है।
कार्यक्रम में मिल के मुख्य अभियंता अरुण श्रीवास्तव यजमान के रूप में शामिल हुए। पंडित चंद्रेश्वर दूबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ब्वायलर का पूजन कराया। इसके बाद मिल के प्रधान प्रबंधक विनय कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर ब्वायलर में अग्नि प्रवेश कराया। इसके साथ ही पेराई सत्र के शुभारंभ की औपचारिक रस्म पूरी हुई।
यह भी पढ़ें- 93 साल पुरानी सिंभावली चीनी मिल पर संकट, 133 क्रय केंद्र छिनने से हजारों की रोजी-रोटी पर खतरा
मिल प्रबंधन के मुताबिक, नवंबर के अंतिम सप्ताह में गन्ने की पेराई शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए ब्वायलर, मशीनों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम अंतिम चरण में है। पेराई शुरू होने से पहले मिल की तैयारियों को पूरा किया जा रहा है, ताकि किसानों को गन्ना आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी न हो।
कार्यक्रम में मुख्य गन्ना प्रबंधक रवींद्र धर द्विवेदी, सीए विपिन कुमार चौधरी, आरएस पांडेय, केन जीएम अर्चित त्यागी, आईएसडी एचआर अनुराग चरण पांडेय, ब्वायलर हेड अरविंद श्रीवास्तव, रवि प्रताप मल्ल, मिथिलेश्वर चौधरी, अभिनंदन राय, केपी शर्मा, गन्ना प्रबंधक दिनेश चंद्र मिश्र, धीरेंद्र प्रजापति, विशाल यादव और जितेंद्र चौधरी सहित मिल के अधिकारी-कर्मचारी तथा क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।