Man Ki Baat: पीएम ने मन की बात में योग, आपात काल और श्रावण मास पर की चर्चा
बस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 123वां एपिसोड सुना गया। प्रधानमंत्री ने योग दिवस की थीम और इमरजेंसी के 50 वर्ष पूरे होने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में लोकतंत्र की हत्या हुई। उन्होंने श्रावण मास कैलाश मानसरोवर यात्रा और अमरनाथ यात्रा का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के बाद पौधारोपण किया गया जिसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता और नेता शामिल थे।

जागरण संवाददाता, बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 123वेंं एपीसोड का रविवार को बस्ती के होटल बालाजी प्रकाश में सीधा सुना गया। कार्यक्रम सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, व्यवसायी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने मन की बात में योग दिवस पर चर्चा की। कहा कि योग दिवस लगातार भव्य होता जा रहा है। योग दिवस की थीम और हाल ही में इमरजेंसी के 50 वर्ष पूरे होने पर भी पीएम ने चर्चा की। कहा कि इमरजेंसी में लोकतंत्र की हत्या की गई। लोगों को परेशान किया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम- एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य, बहुत खास थी। यह हमें वसुधैव कुटुंबकम का एहसास कराती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब कोई तीर्थ यात्रा पर निकलता है तो एक ही भाव सबके मन में सबसे पहले आता है,वह है चलो बुलावा आया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनते प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र व अन्य। जागरण
यही भाव हमारे धार्मिक यात्राओं की आत्मा है। प्रधानमंत्री ने श्रावण मास की चर्चा करते हुए कहा कि साथियों लंबे समय के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा का फिर से शुभारंभ हुआ है। तीन जुलाई से पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने जा रही है।
कार्यक्रम के बाद होटल के परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, पूर्व सांसद व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, पवन कसाैधन,यशकांत सिंह,प्रेमसागर तिवारी,किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोपेश्वर तिवारी, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी,नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, नगर पंचायत नगर बाजार की अध्यक्ष नीलम सिंह राना, राना दिनेश प्रताप सिंह, अंकुर वर्मा, ममता पांडेय, सुमन सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अनिल दुबे,अभिषेक कुमार, योगेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, जगदीश शुक्ला,अमृत वर्मा, ब्रह्मदेव यादव, चंद्रमणि पांडेय,रामानंद नन्हें,प्रमोद उर्फ गिल्लम चौधरी,मनमाेहन श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह,कुंदन वर्मा,डा. वीरेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।