पुरानी बस्ती में संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बडेरिया बुजुर्ग गांव में 32 वर्षीय युवक आशीष का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से ...और पढ़ें

संवाद सूत्र,पुरानी बस्ती। 32 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता हुआ शव उसके घर में रविवार की सुबह मिला है । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के बडेरिया बुजुर्ग गांव के रहने वाले 32 वर्षीय आशीष (पुत्र रंजीत) ने किसी बात से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया। स्वजन को जब घटना की जानकारी मिली, तो घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में इसकी सूचना पुरानी पुलिस को दी गई।
पुरानी बस्ती थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- पीएम किसान सम्म्मान निधि: बस्ती में 3.84 लाख किसानों के खाते में भेजे गए 76.97 करोड़ रुपये
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय का कहना है कि पुलिस हर पहलू से मामले की गहराई से जांच कर रही है। आत्महत्या के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद ही चल सकेगा।