महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनीं डा. ममता पांडेय
मुख्य अतिथि ने महर्षि कश्यप का माल्यार्पण व पूजन किया। कहा कि वर्तमान समय में कसौधन समाज अपनी अपेक्षित भागीदारी नही प्राप्त कर पाया है। इसका मुख्य कारण कसौधन समाज का कई गुटों में बंटना है। सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी प्राप्त करना है तो समाज को एकजुट होना होगा।

बस्ती: प्रदेश महिला मोर्चा की टीम में बस्ती के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र की डॉक्टर ममता पांडेय को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। शनिवार की देर शाम प्रदेश महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की टीम घोषित की गई। टीम में हर्रैया से 2012 का विधानसभा चुनाव लड़ चुकी ममता पांडेय को शामिल किया गया है। वह पिछले विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दावेदार थी। महिला मोर्चा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
कसौधन समाज को रहना होगा एकजुट
विकासखंड के दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को अखिल भारत वर्षीय कसौधन वैश्य महासभा की बैठक हुई। अध्यक्षता ग्राम प्रधान राजेश कसौधन ने की। मुख्य अतिथि कसौंधन समाज के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संरक्षक शत्रुघ्न लाल कसौधन रहे।
मुख्य अतिथि ने महर्षि कश्यप का माल्यार्पण व पूजन किया। कहा कि वर्तमान समय में कसौधन समाज अपनी अपेक्षित भागीदारी नही प्राप्त कर पाया है। इसका मुख्य कारण कसौधन समाज का कई गुटों में बंटना है। सामाजिक व राजनीतिक भागीदारी प्राप्त करना है तो समाज को एकजुट होना होगा। प्रांतीय प्रवक्ता रामकृष्ण गुप्ता ने समाज के लोगो को सांगठनिक पाठ पढ़ाया। राष्ट्रीय महामंत्री बृजकिशोर कसौंधन ने महासभा की रीतियों नीतियों के बारे में बताया। संचालन राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोविद शाह व राष्ट्रीय संरक्षक शत्रुघ्न लाल कसौंधन ने किया। पंचायत चुनावों में कसौधन समाज के चुने हुए प्रतिनिधियों का सम्मान प्रदेश प्रभारी ने किया। स्थानीय कार्यकारिणी की घोषणा सर्व सम्मति से की गई। माता प्रसाद कसौधन को अध्यक्ष, अनिल कुमार कसौंधन को महामंत्री घोषित किया गया। एक सप्ताह में पूरी कार्यकारिणी गठन करने का निर्देश दिया गया। रजत कसौधन, राम जग कसौधन, परमेश्वर लाल ,लालजी ,सज्जन कसौधन , हनुमान कसौधन आदि मौजूद रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।