Nepal Jail Break: फरार 11 कैदी भारतीय सीमा से गिरफ्तार, लोगों के लिए एडवाइजरी व हेल्पलाइन नंबर जारी
नेपाल की जेल से कैदियों के फरार होने की सूचना के बाद बस्ती रेंज की भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सशस्त्र सुरक्षा बलों ने 11 फरार कैदियों को भारतीय सीमा के पास पकड़ा है। पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने बताया कि नेपाल की जेलों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण कैदियों के भागने की जानकारी मिली है। लोगों के लिए एडवाइजरी-हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

जागरण संवाददाता, बस्ती। नेपाल की जेल से बड़ी संख्या में वहां के कैदियो के फरार होकर भारत की सीमा में दाखिल होने की सूचना के बाद के बाद बस्ती रेंज की भारत‑नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। नेपाल की जेल से भागे 11 फरार कैदियों को भारतीय सीमा के पास भारत के सशस्त्र सुरक्षा बलों ने धर दबोचा है।
मामले की पुष्टि पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी ने की है। गुरुवार को रेंज कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि नेपाल की जेलों में राजनीतिक अस्थिरता और वहां विरोध प्रदर्शनों के बीच कैदियों की फरारियां की जानकारी नेपाल से मिली है। इसके बाद भारत‑नेपाल की 68 किलोमीटर सीमा पर एसएसबी व पुलिस फोर्स को 24 घंटे अलर्ट कर दिया गया है।
भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कर रहे थे कोशिश
बस्ती रेंज की सीमा 11 कैदी नेपाल से भागे थे। यह सभी भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे, उसी वक्त उन्हें एसएसबी ने पकड़ लिया। यह स्पष्ट नहीं कि ये बंदी किस जेल से भागे हैं। अंडर‑ट्रायल थे या दोषी हैं इस बात की जानकारी नेपाल से कराई जा रही है। एसएसबी व पुलिस द्वारा सीमा की चौकियों, निगरानी और गश्त के लिए नागरिक पुलिस के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है।
भारत‑नेपाल सीमा के संवेदनशील इलाकों में नियंत्रण बढ़ा दिया गया है। स्थानीय पुलिस और एसएसबी टीम मिलकर आपराधिक एवं सुरक्षा जांच कर रही हैं। सीमापार गमन‑आगमन पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। हम किसी भी गैरकानूी तरीके से किसी व्यक्ति को अंदर नहीं आने-जाने देंगे।लोगों की मदद के लिए एडवाइजरी व हेल्पलाइन नंबर जारी शासन स्तर से जारी किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।