विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIT मुंबई में प्रवेश के नाम पर 42 लाख की धोखाधड़ी, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, जेई और ठेकेदार के विरुद्ध केस

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:23 PM (IST)

बस्ती में बेटी के IIT मुंबई में प्रवेश के नाम पर 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने जेई, ठेकेदार और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. बेटी के IIT मुंबई प्रवेश के नाम पर ठगी।

  2. जेई, ठेकेदार, सपा पूर्व जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज।

  3. पीड़ित भाजपा नेता से 42 लाख रुपये उधार लिए।

जागरण संवाददाता बस्ती। बेटी का आइआइटी मुंबई में प्रवेश कराने के नाम पर 42 लाख रुपये उधार लेने और वापस न करने के आरोप में पुलिस ने जेई, ठेकेदार और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष के विरुद्ध धोखाधड़ी व धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पतिला निवासी व्यवसायी एवं भाजपा नेता उमाशंकर पटवा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पांच मार्च 2025 को उनके आवास पर उनके परिचित जेई ओमप्रकाश की बेटी के आइआइटी मुंबई में प्रवेश को लेकर बातचीत हुई थी। इस दौरान सिंचाई विभाग के ठेकेदार अशोक यादव और समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव भी मौजूद थे।

आरोप है कि बेटी का प्रवेश कराने के लिए जेई ने 42 लाख रुपये उमाशंकर से उधार मांगे। 31 मार्च 2025 तक पूरी रकम लौटाने की गारंटी दी। इस पर उन्होंने दो लाख रुपये बैंक खाते के माध्यम से और 40 लाख रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि नकदी उनके आवास से अशोक यादव लेकर गए थे।

पीड़ित के अनुसार, निर्धारित समय बीतने के बाद जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपित लगातार आश्वासन देते रहे और अलग-अलग बहाने बनाकर टालमटोल करते रहे। आरोप है कि नौ मई 2026 को जेई ओमप्रकाश ने फोन कर धमकी दी कि उनका स्थानांतरण झांसी हो गया है। अब वह रुपये वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दें।

यह भी पढ़ें- महराजगंज: ननिहाल में लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, इलाज के दौरान SSB जवान के किशोर बेटे की मौत


थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जो दो अन्य लोगों का नाम है उनपर रुपये वापस कराने की गारंटी लेने का आरोप है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रवीन्द्र नाथ यादव को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- रेलवे के कारीगरों को नई पहचान: लोहार, वेल्डर और फिटर अब कहलाएंगे 'मल्टी-स्किल्ड ट्रैक टेक्नीशियन'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।