विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के बस्ती में सामने आया चौंकाने वाला मामला, महिला अधिकारी के घर में घुसे नायब तहसीलदार; दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का आरोप

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Fri, 17 Nov 2023 03:02 PM (IST)Updated: Sat, 18 Nov 2023 09:31 AM (IST)

महिला अधिकारी ने कोतवाली बस्ती में नायब तहसीलदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने नायब तहसीलदार पर 11 ...और पढ़ें

महिला अधिकारी ने नायब तहसीलदार पर लगाया दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का आरोप। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
महिला अधिकारी ने नायब तहसीलदार पर लगाया दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का आरोप। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, बस्ती। राजस्व विभाग में तैनात महिला अधिकारी ने नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल पर 11 नवंबर की रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने के साथ जान से मारने की कोशिश करने का मुकदमा दर्ज कराया है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने मामले की जांच के लिए तीन महिला अधिकारियों की टीम गठित की है।

बस्ती में तैनात महिला अधिकारी ने पुलिस को बताया कि 11 नवंबर को वह अपने सरकारी आवास में अकेले सोई थीं। सदर तहसील में तैनात आरोपित नायब तहसीलदार रात करीब एक बजे उनका दरवाजा खटखटाने लगे। दरवाजा न खोलने पर वह घर के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गए। नायब तहसीलदार घर में घुसते ही गालियां देने लगे और मारपीट कर शरीर पर कई जगह दांत से काट लिया। जमीन पर गिराने के बाद कपड़ा फाड़कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध के चलते सफल न होने पर उन्होंने गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला अधिकारी के बेसुध होने पर उन्हें मरा समझकर छोड़ गए।

तीन दिन तक सदमे में रहीं अधिकारी

महिला अधिकारी ने बताया कि घटना के चलते वह तीन दिन सदमे में रहीं। उनके पिता आवास पर आए लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। 15 नवंबर को वह घर चली गईं। शुक्रवार को हिम्मत जुटाकर उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। महिला अधिकारी के साथ अनाचार की शिकायत मिलते ही हरकत में आए उच्चाधिकारियों ने ढांढस बंधाकर न्याय का भरोसा दिलाया।

एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह समेत कई लोगों ने सीएम व डीजीपी को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है। नायब तहसीलदार का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर 8004242820 पर फोन किया गया, लेकिन काल रिसीव नहीं हुआ ।

24 घंटे में जांच करने के निर्देश

जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के लिए तीन महिला अधिकारियों की टीम गठित की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रुधौली प्रीती खरवार की अध्यक्षता में गठित टीम में पीओ डूडा सुनीता सिंह व ईओ नगर पंचायत मुंडेरवा कीर्ति सिंह शामिल हैं। जांच टीम को 24 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

आरोपित नायब तहसीलदार के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट, दुष्कर्म का प्रयास, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। सीओ ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। साक्ष्य संकलन के पश्चात अगली कार्रवाई की जाएगी। गोपाल कृष्ण चौधरी, पुलिस अधीक्षक, बस्ती

यह भी पढ़ें, दुस्साहस: UP के महराजगंज में शादी के 25 दिन पहले मनचले ने युवती पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें, पूर्व मंत्री अमरमणि मामले में गलत रिपोर्ट देने पर फंसे कोतवाल, MP-MLA कोर्ट ने अवमानना का वाद दर्ज करने का दिया आदेश