विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुस्साहस: UP के महराजगंज में शादी के 25 दिन पहले मनचले ने युवती पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Pragati Chand
Published: Fri, 17 Nov 2023 08:41 AM (IST)

11 दिसंबर को दुल्हन बनने वाली युवती पर स्कूटी सवार मनचले ने तेजाब फेंक दिया। वह अपनी मां के साथ ...और पढ़ें

महराजगंज में मनचले ने युवती पर फेंका तेजाब। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
महराजगंज में मनचले ने युवती पर फेंका तेजाब। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, शिकारपुर (महराजगंज)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। स्कूटी सवार मनचले ने बाजार से लौट रही युवती पर तेजाब फेंक दिया। गुरुवार की रात लगभग आठ बजे हुई घटना में युवती गंभीर रूप से झुलस गई। हमलावर के वाहन पर पुलिस का लोगो लगा था। शिकारपुर स्थित निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवती को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहां निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। युवती की 11 दिसंबर को शादी तय है। सूत्रों के अनुसार देर रात आरोपित को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

यह है मामला

भिटौली थाना क्षेत्र की युवती मां के साथ खरीदारी करने महराजगंज गई थी। वहां से घर लौटते समय गांव के पास जैसे ही वह आटो से उतरी, पहले से खड़े स्कूटी सवार मनचले ने उस पर तेजाब फेंक दिया। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया।

यह भी पढ़ें, दोस्ती में टूट रहे शादी के अरमान, जा रहा सम्मान; गोरखपुर में हर रोज दर्ज हो रहे झांसा दे दुष्कर्म के कई मामले

क्या कहती है पुलिस

पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने बताया कि हेलमेट लगाए स्कूटी सवार द्वारा तेजाब फेंकने की सूचना पर पुलिस ने गांव और अस्पताल पर पहुंचकर स्वजन से जानकारी प्राप्त की है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें, Gorakhpur News: युवती के अपहरण की कोशिश, शोर मचाने पर भागे युवक, केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस