Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले परिषदीय स्कूल, लौटी रौनक

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 17 Jun 2022 12:43 AM (IST)

    स्कूलों में विद्यार्थियों की कम रही संख्या शिक्षक भी अनुपस्थित रहे पहला दिन परिचय के बाद छात्रों ने खेलकूद कर बिताया समय

    Hero Image
    गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले परिषदीय स्कूल, लौटी रौनक

    जागरण टीम, बस्ती: ग्रीष्मावकाश के बाद गुरुवार को शहर से लेकर गांव तक के परिषदीय विद्यालय खुल गए। छुट्टियां बिताने के बाद तरोताजा हो लौटे विद्यार्थी स्कूल जाते समय काफी उत्साहित नजर आए। सूने विद्यालय में चहल-पहल बढ़ गई है। पहले दिन विद्यार्थी कम आए तो शिक्षकों की भी उपस्थिति कम रही। विद्यालयों में नई पुस्तकें नहीं आई हैं। पुरानी किताब से ही पढ़ाई कराई जाएगी। परिषदीय विद्यालय सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे विद्यालय खुले रहे। कई विद्यालयों में छात्र-छात्राएं पहुंचे ही नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदर विकासखंड के इंग्लिश मीडियम प्राथमिक विद्यालय भुवर निरंजनपुर में कुल 158 छात्र पंजीकृत है। पहले दिन 17 छात्र ही उपस्थित रहे। यहां बच्चे कैरम बोर्ड खेलते नजर आएं। कक्षा पांच की छात्रा पलक ने बताया कि छुट्टी में घूमने का मौका मिला। वो विद्यालय उत्साह के साथ पहुंची। सहपाठियों के साथ उसने खूब उछल कूद किया। कक्षा चार की छात्रा खुशी ने बताया कि पहले दिन विद्यालय पहुंचने के बाद प्रार्थना किया। उसके बाद पढ़ाई की। कैरम बोर्ड भी खेला। कक्षा चार की छात्रा महक ने बताया कि गर्मी की छुट्टी बिताने वह अपने मामा के घर गई थी। खेलने के साथ-साथ वह पढ़ाई भी कर रही थी।

    प्रभारी प्रधानाध्यापक ज्योति मिश्रा ने बताया कि बच्चों की छात्र संख्या कम होने से मीनू के अनुसार मध्यान्ह भोजन नहीं बना था। विद्यार्थियों को तहरी दी गई। पुराना डाकखाना स्थित प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की संख्या न के बराबर रही। प्रधानाध्यापक कल्पना सिंह ने बताया कि पहला दिन होने के चलते छात्रों की संख्या कम रही। प्राथमिक विद्यालय बैरिहवां में भी छात्रों की संख्या कम रही। यहां मौजूद सहायक अध्यापक राजकिशोरी ने बताया कि बच्चों को दोपहर 12 बजे तक पढ़ाया गया।

    गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार कुदरहा के परिषदीय विद्यालयों में नई किताबें न मिलने से बच्चों को पुरानी किताबों से पढ़ाई शुरू करनी पढ़ रही है। स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने के कारण अधिकतर विद्यालयों में मध्याह्न भोजन नहीं बना।

    जागरण टीम 10.50 बजे प्राथमिक विद्यालय डेवडाड़ पहुंची। यहां प्रधानाध्यापक भूपेंद्र चौधरी कक्ष में बैठे हुए मिले। सहायक अध्यापक माया देवी बच्चों को पढ़ाती मिली। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पहले दिन छात्र कम आए हैं।

    टीम 11.04 बजे पर प्राथमिक विद्यालय रघऊपुर पहुंची। विद्यालय परिसर में कुर्सी पर बैठी सहायक अध्यापक उन्नति सिंह बच्चों का इंतजार करती दिखी। बताया कि प्रधानाध्यापक हिमांद्री द्विवेदी बच्चों को बुलाने गांव में गई है। थोड़ी देर बाद विद्यालय में पहुंची प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुल 85 बच्चे नामांकित हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रघऊपुर में बरामदे में इंचार्ज प्रधानाध्यापक रमाशंकर बैठे हुए मिले। सहायक अध्यापक रामकृष्ण शुक्ल कक्षा में छह बच्चों को पढ़ाते मिले। इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने बताया कि बच्चों की संख्या कम व गैस चूल्हा खराब होने के कारण भोजन नहीं बना।

    टीम 11.48 बजे कन्या प्राथमिक विद्यालय गाना पहुंची। कक्ष में ताला लटक रहा था। बरामदे में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार व सहायक अध्यापक शुभेंद्र कुमार बैठे हुए मिले। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पहले दिन के चलते बच्चे विद्यालय नहीं आए। बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बरामदे में सहायक अध्यापक नरेंद्र कुमार बैठे हुए थे। बताया कि प्रधानाध्यापक सुनीता राज गांव में बच्चों को बुलाने गई हैं। यहां 54 बच्चे नामांकित है।

    टीम 12.20 पर कन्या प्राथमिक विद्यालय गायघाट पहुंची। यहां पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक बबीता मौर्या और रसोइया सीमा बात करती मिलीं। यहां पर 98 बच्चे नामांकित है। इसके बाद टीम प्राथमिक विद्यालय गायघाट पहुंची। जहां प्रधानाध्यापक अशोक कुमार कक्ष में बैठे हुए थे। यहां 103 बच्चे नामांकित हैं। पहले दिन आठ ही बच्चे उपस्थित थे। मध्याह्न भोजन भी नहीं बना था।

    ---- स्कूलों में दिखी बच्चों की चहल-पहल

    जासं,रुधौली, बस्ती: विकासखंड साऊंघाट के प्राथमिक विद्यालय पैड़ा खरहरा में विद्यार्थियों के पहुंचने के बाद एक बार फिर से रौनक लौट आई हैं। विद्यालय में चहल-पहल दिखी। कुल 144 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन 10 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक सरोजनी देवी व सहायक अध्यापक सुरेशचन्द्र चौधरी ने बताया कि 12.30 बजे तक पठन पाठन का कार्य हुआ। मीनू के अनुसार भोजन बनाया गया था। बीईओ सीपी गौड़ ने बताया कि दर्जनभर विद्यालयों की जांच की गई। शिक्षकों की उपस्थिति संतोषजनक रही।