विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिशन 2027: बस्ती में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कसी चुनावी कमर

Published: Wed, 18 Nov 2026 03:44 PM (GMT+05:30)

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बस्ती के हर्रैया और सदर विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव ...और पढ़ें

बस्ती में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। जागरण

बस्ती में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। जागरण

HighLights

  1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बस्ती का दौरा किया।

  2. हर्रैया और बस्ती सदर विधानसभा में पदाधिकारियों से मिले।

  3. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन पर मंथन।

जागरण संवाददाता, बस्ती। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के विक्रमजोत पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह विक्रमजोत स्थित एक ढाबे के हाल में हर्रैया विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे। बैठक में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र भी मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों और संगठन की मजबूती को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों से संवाद कर रहे हैं। करीब दो घंटे तक चलने वाली इस बैठक में क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण, संगठन की मौजूदा स्थिति और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हो रही है।

बैठक में पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों को ही शामिल किया गया है। संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में अन्य लोगों के प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पदाधिकारियों से अलग-अलग बातचीत कर क्षेत्र में पार्टी की स्थिति और संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी ले रहे हैं।

हर्रैया विधानसभा क्षेत्र की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बस्ती शहर पहुंचेंगे। यहां बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। इस दौरान भी संगठन की सक्रियता, बूथ स्तर पर पार्टी की स्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अयोध्या परिक्रमा के लिए हाईवे डायवर्ट, लिंक एक्सप्रेसवे बना यात्रियों का सहारा

प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन की जमीनी हकीकत परखने और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का जोर पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के अनुभव और सुझावों के आधार पर चुनावी रणनीति को धार देने पर है।

यह भी पढ़ें- बस्ती-अयोध्या हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन, अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा के चलते बदलाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।