बस्ती में प्रतिमा विसर्जन के बाद युवक डूबा, मां ने सदमे में की आत्महत्या की कोशिश
बस्ती में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद मनोरमा नदी में स्नान करते समय 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत ...और पढ़ें

रोते बिलखते परिजन व इनसेट में मृतक की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
बस्ती में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक की डूबकर मौत।
मनोरमा नदी में स्नान करते समय 22 वर्षीय युवक डूबा।
इकलौते बेटे की मौत से मां ने की आत्महत्या की कोशिश।
जागरण संवाददाता, बस्ती। मनोरमा नदी के अजगरा स्थित बरुआ बाबा घाट पर मंगलवार देर शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बाद स्नान करते समय 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से उसे नदी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कलवारी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सरवनपुर पांडेय गांव के तिनपेड़िया निवासी सुड्डू चौधरी मंगलवार रात करीब आठ बजे प्रतिमा विसर्जन के बाद संजय चौधरी और अखिलेश चौधरी के साथ नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह तेज बहाव में बह गया। उसके लापता होने पर तलाश शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इकलौते बेटे की मौत से सदमे में मां ने किया आत्महत्या का प्रयास
सुड्डू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। बेटे को खोने के सदमे में मां अनीता देवी बेसुध हो गईं।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में रिंग रोड की जद में आ रहे मकान का आधा हिस्सा गिराया, विवाद गहराया
इसी दौरान उन्होंने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आसपास मौजूद महिलाओं ने समय रहते उन्हें बचा लिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- राप्तीनगर अग्निकांड: पति-पत्नी के बाद नौकरानी की भी मौत, गोरखपुर में तीन की गई जान
