बस्ती: खेती के लिए बचाए थे 10 हजार, पति ने शराब में उड़ाए तो पत्नी बन गई 'कातिल'
बस्ती के नकटीदेई तिनियहवा में 50 वर्षीय दिग्विजय की हत्या का राज खुल गया है, जिसमें उनकी पत्नी लीलावती को गिरफ्तार किया गया है। शराबी पति के उत्पीड़न और पैसों के विवाद से तंग आकर पत्नी ने लाठी और गमछे से गला घोंटकर पति की जान ले ली थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला। जागरण
HighLights
पत्नी लीलावती ने शराबी पति दिग्विजय की हत्या की।
घरेलू विवाद और पैसों को लेकर हुआ था झगड़ा।
बेटे की तहरीर पर पत्नी को किया गया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, बस्ती। नकटीदेई तिनियहवा में संदिग्ध परिस्थितियाें में 50 वर्षीय दिग्विजय की मौत का राज खुल गया है। उनकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने की थी। पुलिस ने मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
कप्तानगंज थाने के नकटीदेई तिनियहवा निवासी दिग्विजय पुत्र रामतीरथ का शव 17 नवबर की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि उन्हें गला दबाकर मारा गया है। शरीर पर चोट के निशान भी मिले।
मामले में मृतक के पुत्र राजन वर्मा ने अपनी मां के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर 24 घंटे के अंदर हत्या का पर्दाफाश कर दिया। हत्यारोपित लीलावती को गुरुवार को सुबह 10.08 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास हत्या में प्रयुक्त एक लाठी व गेरुआ रंग का गमछा बरामद किया गया है।
शराबी पति से तंग आकर उठाया कदम
थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्यारोपित लीलावती ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसके दो बेटे हैं। दोनों बाहर रहते हैं,उनका अभी विवाह नहीं हुआ है। बताया कि उनके पति दिग्विजय कुमार शराब पीने के आदी थे। जब भी शराब पीकर घर आते थे लड़ाई झगड़ा करते थे। वह 10 हजार रुपये खेती बारी के लिए रखी थीं।
यह भी पढ़ें- पशुपालन भर्ती घोटाला: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह पर कसेगा ED का शिकंजा? ECIR और संपत्ति जांच की सुगबुगाहट
16 नवंबर को बिना उनकी जानकारी के पति ने निकाल लिया। रात में जब उनके पति शराब पीकर आए तो उनसे पैसे के बारे पूछने लगी। इसी बात को लेकर उनसे लड़ाई झगड़ा होने लगा।
यह भी पढ़ें- बस्ती के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी का अपहरण, पैसे के विवाद में चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान
आरोप लगाया कि उनके पति लाठी से उन्हें मारने लगे। उसी लाठी को छीनकर उन्होंने अपने पति को पीटा। जब वह बिस्तर पर गिर पड़े तो उनके गमछे से ही उनका गला कस दिया।बताया कि वह पति के कृत्यों से तंग आ गई थी। बताया कि चार पांच वर्ष पूर्व पति ने खेत भी बेच दिया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।