विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती से लापता 11वीं का छात्र लखनऊ के होटल से मिले, शिक्षिका पर पॉक्सो में केस दर्ज

By Mahendra Kumar TiwariEdited By: Vivek Shukla
Published: Thu, 26 Nov 2026 01:32 PM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2026 01:34 PM (IST)

बस्ती में 11वीं का एक छात्र अपनी शिक्षिका के साथ लापता हो गया था। पुलिस ने दोनों को लखनऊ के एक होटल से बरामद कर नाबालिग छात्र को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया।

बस्ती से लापता छात्र को पुलिस ने खोजा, नाबालिग को सीडब्ल्यूसी के समक्ष किया पेश। सांकेतिक तस्वीर

बस्ती से लापता छात्र को पुलिस ने खोजा, नाबालिग को सीडब्ल्यूसी के समक्ष किया पेश। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. बस्ती में 11वीं का छात्र शिक्षिका के साथ लापता हुआ था।

  2. पुलिस ने लखनऊ के एक होटल से दोनों को बरामद किया।

  3. नाबालिग छात्र को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

जागरण संवाददाता, बस्ती। कप्तानगंज क्षेत्र में शिक्षिका के साथ लापता हुए कक्षा 11 के छात्र को पुलिस ने लखनऊ के एक होटल से बरामद किया था। मामले में नया अपडेट यह है कि नाबालिग छात्र अब अपने माता-पिता के पास है। 25 नवंबर को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष ने विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद छात्र को माता-पिता की सुपुर्दगी में दे दिया। इससे परिजनों को राहत मिली है।

बताया जाता है कि छात्र उसी विद्यालय के प्रबंधक का पुत्र है, जहां आरोपित शिक्षिका करीब एक वर्ष से अध्यापन कार्य कर रही थी। छात्र के अचानक लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जानकारी मिलने पर कि वह शिक्षिका के साथ गया है, पिता ने कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस ने पिता की तहरीर पर शिक्षिका के खिलाफ अपहरण, पाक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। मोबाइल लोकेशन के आधार पर एसओजी की मदद से पुलिस टीम ने दोनों को लखनऊ के एक होटल से बरामद कर लिया था। बरामदगी के बाद नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया था।

यह भी पढ़ें- बस्ती में 12 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

25 नवंबर को दोबारा मिली माता-पिता को सुपुर्दगी

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने 25 नवंबर को पुनः सुनवाई की।नाबालिग छात्र को उसके माता-पिता की सुपुर्दगी में दोबारा दे दिया। फिलहाल छात्र अपने घर पर माता-पिता के साथ है। उधर, शिक्षिका के खिलाफ दर्ज मुकदमे में पुलिस की ओर से विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव को लेकर BSP ने कसी कमर, बस्ती में तय हुई रणनीति; 6 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे कार्यकर्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।