विधानसभा चुनाव को लेकर BSP ने कसी कमर, बस्ती में तय हुई रणनीति; 6 दिसंबर को लखनऊ पहुंचेंगे कार्यकर्ता
बस्ती में बसपा की जिला स्तरीय बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को 6 दिसंबर को लखनऊ में बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया।

बैठक को संबोधित करते मंडल प्रभारी मदनराम। जागरण
HighLights
बस्ती में बसपा की बैठक, विधानसभा चुनाव रणनीति पर मंथन।
कार्यकर्ता 6 दिसंबर को लखनऊ कार्यक्रम में होंगे शामिल।
बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
जागरण संंवाददाता, बस्ती। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम के संयोजन में हरदिया चौराहे के निकट स्थित एक मैरेज हाल में हुई। बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही छह दिसंबर को बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ के डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी मदनराम ने कहा कि बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुट जाएं। बूथ स्तर पर मतदाता सूची की समीक्षा कर चुनावी तैयारियों को मजबूत करें। कहा कि छह दिसंबर को बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ के डा. भीमराव आंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में पहुंचकर पार्टी अपनी ताकत का एहसास कराएगी।
मुख्य मंडल प्रभारी इंदलराम ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और सर्वसमाज बसपा की मजबूत सरकार बनाने का इच्छुक है। ऐसे में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटना होगा।
रुधौली विधानसभा प्रभारी एवं प्रत्याशी मो. खालिक उर्फ वीरेंद्र ने कहा कि रुधौली विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग छह दिसंबर को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बसपा जिलाध्यक्ष जय हिंद गौतम ने कहा कि छह दिसंबर को डा. भीमराव आंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बस्ती की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचेंगे।
बैठक में मुख्य रूप से धर्मदेव, रामसूरत चौधरी, केके गौतम, कल्पनाथ बाबू, रामचेत निराला, राजेंद्र प्रसाद गौतम, अजय कुमार पांडेय, दीपक कुमार, राना आंबेडकर, अलीम अहमद, अतर सिंह गौतम, बच्चूलाल गौतम, राजूराव, महेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, रामशंकर आजाद, बब्लू पाल, योगेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।