बस्ती में 12 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
बस्ती के नगर बाजार में एक 12 वर्षीय बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
बस्ती में 12 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर भगाया गया।
शादी का झांसा देकर युवक पर अपहरण का आरोप लगा।
पुलिस ने मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
संवाद सूत्र, नगर बाजार, बस्ती। क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र की बालिऊ की मां की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के अनुसार, 22 नवंबर की रात करीब 11 बजे युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। रात 12 बजे जानकारी होने पर उन्होंने युवक के मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन बंद मिला।
आरोप है कि बेटी की तलाश में युवक के घर पहुंचने पर उसके परिजनों ने गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की। थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।