यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Basti News: स्टाफ नर्स ने सीएमएस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, जांच टीम गठित
बस्ती के जिला महिला अस्पताल में एक नर्स ने सीएमएस पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। नर्स के अनुसार ...और पढ़ें

HighLights
- नर्स ने सीएमएस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया
- मानसिक शोषण और धमकी का आरोप
- नर्स का सीएचसी हर्रैया तबादला, जांच शुरू
जागरण संवाददाता, बस्ती। जिला महिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्र में बताया कि सीएमएस उनका मानसिक शोषण कर रहे हैं। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है।
स्टाफ नर्स का कहना है कि बार- बार निरीक्षण करके गैरहाजिर कर स्पष्टीकरण लेने के बहाने सीएमएस आफिस पर बुलाते हैं। न जाने पर संबद्धता खत्म करने की धमकी दी जाती है। बताया कि उत्पीड़न के लिए एसएनसीयू के बजाय केएमसी में ड्यूटी लगा दी।
यहां एकल ड्यूटी होने के कारण यदि प्रसाधन या फिर खाना खाने जाना हो तो दरवाजा बंद कर देती थीं। उसी को मुद्दा बनाकर शोषण किया जा रहा, जबकि नियमित ड्यूटी कर रही और कोई अनुशासनहीनता नहीं है। मानसिक शोषण कर रहे हैं।
विरोध करने पर धमकी देते हैं। इस मामले में सीएमएस डा. अनिल कुमार ने बताया कि सारे आरोप निराधार हैं। नर्स ड्यूटी में लापरवाही करती थी, इसकी शिकायत सीएमओ से की गई है। दरअसल सीएमएस ने सीएमओ को रिपोर्ट भेजकर कहा था कि एसएनसीयू में तैनात स्टाफ नर्स ड्यूटी से गायब रहती हैं।
उन्होंने स्थानांतरण के लिए संस्तुति की थी। सीएमओ डा. राजीव निगम ने कहा कि स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से सीएचसी हर्रैया स्थानांतरित कर दिया है। शिकायत पत्र की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।
