विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बस्ती रिंग रोड से शहर को मिलेगी जाम से राहत, 200 गांवों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:33 PM (IST)

बस्ती रिंग रोड शहर को जाम से मुक्ति दिलाएगी और लगभग 200 गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर करेगी।

नगर बाजार में निर्माणाधीन रिंग रोड। जागरण

नगर बाजार में निर्माणाधीन रिंग रोड। जागरण

HighLights

  1. शहर को जाम से मुक्ति, 200 गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

  2. 22.15 किलोमीटर लंबी, 1138.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण।

  3. परियोजना का 50% कार्य पूर्ण, जून 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य।

महेंद्र कुमार त्रिपाठी, बस्ती। शहर को जाम से निजात दिलाने और बाहरी वाहनों को बिना शहर में प्रवेश किए गंतव्य तक पहुंचाने के उद्देश्य से बन रही बस्ती रिंग रोड की उपयोगिता अब नई अर्बन डी-कंजेशन पालिसी के संदर्भ में महत्वपूर्ण हो गई है।

केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर यातायात का दबाव कम करने के लिए देशभर के शहरी क्षेत्रों में रिंग रोड और बाईपास निर्माण की नई व्यवस्था तैयार की है। इसके तहत नए प्रोजेक्ट चार लेन या उससे अधिक के एक्सेस कंट्रोल कारिडोर होंगे। इनमें क्लोज्ड टोलिंग व्यवस्था लागू होगी। यानी वाहन चालकों को सड़क पर तय की गई दूरी के अनुसार शुल्क देना पड़ सकता है।

बस्ती में रिंग रोड का पहला चरण पहले से निर्माणाधीन है। 22.15 किलोमीटर लंबी इस परियोजना पर 1138.72 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसका निर्माण हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (एचएएम) के तहत कराया जा रहा है।

गोटवा के पास एनएच-27 से शुरू होकर यह सड़क सदईया सूजी मिल के पास जुड़ेगी। परियोजना निगरानी रिपोर्ट के अनुसार निर्माण की भौतिक प्रगति 50 प्रतिशत है। निर्माण कार्य की गति धीमी होने के कारण समय सीमा पर पूरा होना कठिन लग रहा है।

नई पालिसी में इंटरचेंज और स्लिप रोड के बीच न्यूनतम पांच किलोमीटर का अंतर रखने का प्रावधान है। ऐसे में स्थानीय गांवों के लोगों के लिए रिंग रोड तक पहुंच के विकल्प सीमित हो सकते हैं। क्लोज्ड टोलिंग लागू होने पर बाहरी वाहनों के साथ स्थानीय आवागमन की लागत का सवाल भी उठेगा।

बस्ती रिंग रोड एक नजर में

dkdf

रिंग रोड से प्रभावित होंगे 54 गांव

बस्ती रिंग रोड के प्रथम चरण में सदर तहसील के 54 गांवों की करीब 111 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। इनमें प्रमुख रूप से बकैनियादीप, बक्सर, बल्लीपट्टी, बनकटा, बरवनियां, बायपोखर, बेलवाडाड़, भदेश्वरनाथ, भटहा, देवरांव खास, देवरिया, डीघा, गोटवा, कड़रखास, कटया, खुटहन, कोपवा, कोपिया, मछिया, निविया, नौगढ़, ओठगनपुर कला, पचौरा, परसा जाफर, परसा डफाली, परसादपुर, पिपरा मेघउ, पोखरभिटवा, पुरैना, राजाचक, राजाजोत, रिठौली, सबदेइया कला, समसपुर और सेखुई आदि गांव शामिल हैं।

परियोजना के तहत अब तक लगभग 300 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में वितरित किए जा चुके हैं। वहीं करीब 250 करोड़ रुपये निर्माण पर खर्च हो चुके हैं। यानी कि 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। परियोजना को निर्धारित समय सीमा के अनुसार दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण कार्य के बाद नियमानुसार टोल शुल्क देना पड़ सकता है।

-इं. रोहित श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

यह भी पढ़ें- डिजिटल क्रांति की ओर कदम: बस्ती की 841 ग्राम पंचायतें बनेंगी 'डिजिटल विलेज', गांव में ही मिलेंगी सरकारी सेवाएं

यह भी पढ़ें- अयोध्या से माता सीता के जनकपुर धाम के लिए चली ट्रेन का बस्ती में हुआ भव्य स्वागत, सुरक्षा एजेंसियां रहीं अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।