Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धूप खिली तो ठंड से मिली राहत, गलन बरकरार

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 07 Feb 2022 10:47 PM (IST)

    जिले में कई दिनों से मौसम का जारी है उतार-चढ़ाव रात में घने कोहरे के चलते थम गए थे वाहनों के रफ्तार

    Hero Image
    धूप खिली तो ठंड से मिली राहत, गलन बरकरार

    जागरण संवाददाता, बस्ती : जिले में हर दिन मौसम अपना रंग बदल रहा है। कभी धूप तो कभी छांव से हर कोई परेशान है। सोमवार को धूप खिलने से राहत जरूर मिली, लेकिन गलन बरकरार है, जो ठंड का अहसास करा रहा है। इससे आमजन समेत पशु-पक्षी परेशान दिखे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार-सोमवार रात में घने कोहरे के चलते वाहनों के रफ्तार थम गए थे। सुबह कोहरे का धुंध छट गया था। देर से सूरज भी बादलों की ओट से बाहर निकले। धूप खिली तो लोग ठंड से राहत महसूस किए। धूप में बैठ कर आनंद लिए।

    कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के अनुसार अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे आसमान साफ रहेगा और सुबह कोहरा छाए रहेगा। किसानों ने कहा कि मौसम गेहूं फसल के लिए अनुकूल है। सिचाई में तेजी आई है। यूरिया का प्रयोग भी किसान कर रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार हाल ही में बारिश के साथ गिरे ओला के चलते गलन वाली ठंड बरकरार है। ठंड होने के बाद भी शहर और गांवों में पर्याप्त अलाव नहीं जल रहे हैं, इससे लोगों को ठंड से परेशान होना पड़ रहा है।

    ---

    ठंड के चलते बच्चों की बढ़ी समस्याएं :

    जिले के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. प्रणय स्मृति ने बताया कि गलन व ठंड में बच्चों पर अभिभावक अधिक ध्यान दें। ठंड से बचाव के लिए बच्चों को गर्म पकड़े से ढके रहें। हवा न लगने दें। कोशिश करें कि बच्चों को विस्तर पर रखें, नंगे पांव फर्श पर न चलने दें। पानी गुनगुना पिलाएं। बाहर के खाद्य पदार्थों को न खिलाएं। ताजा व हरी सब्जी अधिक खिलाएं। आसपास सफाई का ध्यान दें। इसके बाद भी कोई समस्या हो तो चिकित्सक से परामर्श लेकर उन्हें दवा दें।

    comedy show banner
    comedy show banner