Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Basti Flood Alert: लाल निशान को पार कर प्रवाहित हो रही सरयू, बढ़ रही दुश्वारियां

    Updated: Wed, 06 Aug 2025 10:00 AM (IST)

    बस्ती जिले के दुबौलिया में सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे सुविका बाबू गांव चारों ओर से पानी से घिर गया है। नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है जिससे ग्रामीणों को नाव से आने-जाने में परेशानी हो रही है। अधीक्षण अभियंता ने तटबंध का निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

    Hero Image
    जलस्तर में वृद्धि देख तटबंध पहुंचे अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र वर्मा व अन्य अधिकारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, दुबौलिया बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे सुविका बाबू गांव पानी से चारो तरफ से घिर गया है। केन्द्रीय जल आयोग अयोध्या अनुसार मंगलवार की शाम चार बजे नदी खतरे के निशान 92.73 मीटर से चार सेमी ऊपर 92.77 मीटर पर प्रवाहित हो रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुविकाबाबू गांव चारों तरफ बाढ़ के पानी से घिरने लगा है। जहां ग्रामीण व बच्चे नाव से आते जाते हैं। पढ़ाई कर रहे बच्चों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। क्योंकि छोटी नाव पर समय ज्यादा लग रहा है और खतरा भी बना रहता है। नदी का जल स्तर बढ़ने से कटरिया गांव के निकट बने ठोकर पर अत्यधिक दबाव है। वहीं तटबंध पर भी नदी दबाव बनाकर प्रवाहित होने लगी है।

    अधीक्षण अभियंता ने किया तटबंध का निरीक्षण

    मंगलवार की शाम अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र वर्मा ने अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिनेश कुमार के साथ तटबंध का निरीक्षण किया। कटरिया चांदपुर तटबंध पर बने खलवा गांव के निकट बाढ़ चौकी पर पहुंच कर्मचारियों से तटबंध पर संवेदनशील जगहों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बाढ़ चौकियाें पर कर्मचारियों को रात्रि निवास करने तथा हर घंटे मोबाइल के जरिए बाढ़ की स्थिति का अपडेट करते रहने का निर्देश दिया।