Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Basti News: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, मचा हड़कंप; हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई

    Updated: Mon, 21 Jul 2025 04:44 PM (IST)

    बस्ती के बहादुरपुर में हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने गड़ही की जमीन पर बने एक दो मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। यह कार्यवाही बेदखली के मुकदमे के बाद हुई जिसमें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप था। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में राजस्व विभाग और पुलिस ने कार्रवाई की। ध्वस्त मकान पूर्व प्रधान का बताया जा रहा है और अन्य अवैध निर्माण भी निशाने पर हैं।

    Hero Image
    गड़ही की जमीन पर बने दो मंजिला मकान को प्रशासन ने ढहाया

    जागरण संवाददाता, बस्ती। विकास खंड बहादुरपुर के लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर स्थित एक्सड़ा चौराहे के पास गड़ही के जमीन मे बने एक दो मंजिला मकान को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने रविवार को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह कार्यवाही एक व्यक्ति द्वारा बेदखली के मुकदमे के बाद की गई। जिसमे आरोप लगाया था कि यह मकान सरकारी भूमि के गाटा संख्या 373,374 गडही को कब्जा कर अवैध रूप से बनाया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह कार्यवाही राजस्व विभाग व नगर पुलिस की मौजूदगी मे नायब तहसीलदार स्वाति सिंह की मौजूदगी में की गई। बताया जा रहा है कि ध्वस्त किया गया मकान पूर्व प्रधान रईस का है। सड़क के पूरब तरफ गड़ही में कई अवैध मकान बने हुए हैं, जो प्रशासन के निशाने पर हैं।

    स्थानीय लोगों के अनुसार इन मकानों का निर्माण गड़ही की सरकारी जमीन पर किया गया था, जिसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रशासन ने अवैध निर्माण को हटाने के लिए पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन अनुपालन न होने पर यह कार्रवाई की गई।

    नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रही ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

    स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखी गई। कुछ ने इसे प्रशासन का सही कदम बताया, जबकि कुछ ने प्रभावित परिवारों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की। प्रशासन ने अन्य अवैध निर्माणों पर भी नजर रखने की बात कही है।

    नायब तहसीलदार स्वाति सिंह ने बताया कि ध्वस्त किए गए मकान के बगल रईश अहमद, नूरूल हसन, गंगाराम व अली हुसैन के मकान को भी आदेश मिलते ही बुलडोजर से ढ़हाया जाएगा।

    इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सत्तार अली, राजस्व निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय, कानूनगो अशर्फी लाल, लेखपाल गजेंद्र सिंह, संजीव यादव, विनोद चौधरी, संजय यादव, मनोज आर्य व प्रेमचंद गुप्ता के साथ ही पुलिस बल मौजूद रही।