Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: भारी बारिश से बस्ती में जनजीवन अस्त-व्यस्त, हाईवे पर भरा पानी; बिजली गिरने से दो युवक झुलसे

    Updated: Mon, 16 Jun 2025 10:54 AM (IST)

    बस्ती में भारी वर्षा के कारण हाईवे पर पानी भर गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ। बिजली गिरने से सोनहा क्षेत्र में दो युवक झुलस गए जिनका इलाज चल रहा है। कप्तानगंज में हाईवे पर जलभराव से आवागमन में परेशानी हो रही है। वर्षा से किसानों को राहत मिली है और वे रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। बिजली गुल होने से भी लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।

    Hero Image
    Weather Update: भारी वर्षा से हाईवे पर लगा पानी।

    जागरण संवाददाता, बस्ती। Weather Update: एक दिन पहले से उमड़-घुमड़ रहे बादल सोमवार की सुबह बरस पड़े। सुबह करीब पांच बजे से वर्षा हो रही है। वज्रपात भी हुआ है। जिसमें चार लोग के झुलसने की खबर है। नाले-नालियां साफ होने के बाद भी जगह-जगह जल जमाव की स्थिति हो गई है। सुबह से बिजली गुल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कप्तानगंज में हाईवे पर एक से डेढ़ फुट पर पानी बह रहा है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। सुबह एक घंटे हुई वर्षा कुछ देर के लिए रुकी तो लोग अपने कार्य के लिए निकले, लेकिन फिर वर्षा शुरू हो गई। लोगों को ओवरब्रिज और अन्य स्थानों पर शरण लेनी पड़ी।

    बारिश से किसान हुए खुश

    वर्षा से गर्मी से राहत मिली है तो किसान भी खुश हैं, जिन्होंने बेहन पहले से डाल रखा था, वह खेतों में पानी देख रोपाई की व्यवस्था में जुटे हैं। सोनहा क्षेत्र के बनरही जंगल टोला बाजार गांव में बिजली गिरने से दो युवक झुलस गए। 15 वर्षीय माेनू पुत्र मनोज व 16 वर्षीय रविंद्र पुत्र रमजू गांव के दक्षिण बाग में आम बीनने गए थे। इसी दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गए। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर में चल रहा है।

    दो युवक झुलसे

    वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जोगिया जूड़ीकुइया में बिजली की चपेट में आने से16 वर्षीय आलिका पुत्र हंशराज और 24 वर्षीय लक्ष्मी पुत्र दीनानाथ झुलस गईं। मकान के छत के कंकरीट टूटकर लगने से 42 वर्षीय शांति देवी भी घायल हो गई। कप्तानगंज क्षेत्र के करचोलिया के पास सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित है।