विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बस्ती महोत्सव आज से, सजा जीआइसी मैदान

By JagranEdited By:
Published: Mon, 27 Jan 2020 11:16 PM (IST)

वाहन पार्किंग से लगायत आवागमन के हुए इंतजाम

बस्ती महोत्सव आज से, सजा जीआइसी मैदान
बस्ती महोत्सव आज से, सजा जीआइसी मैदान

बस्ती : महर्षि वशिष्ठ के इस उपवन में कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, नृत्य, लोक, परंपरा का अछ्वुत समागम होने जा रहा है। साज-सज्जा के साथ तैयारी पूरी हो चुकी है। जीआइसी मैदान सज चुका है। लोगों के बैठने से लेकर, मंच, आवागमन, पार्किंग सभी तरह की तैयारी की गई है। आला अधिकारी अधिकारी खुद एक-एक बिदु पर निगरानी कर रहे हैं।

यह अनुपम दृश्य संजोया गया है बस्ती महोत्सव के लिए। नियत तिथि 28 जनवरी की शाम वशिष्ठ नगरी में महोत्सव का भव्य आगाज होगा। पांच दिनों तक महोत्सव स्थल देश के प्रतिष्ठित कलाकार, गीतकार, साहित्यकारों से गुलजार रहेगा। आयोजन के नायक जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन अपनी टीम के साथ महोत्सव को ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यहां विविधता में एकता की छटा बिखेरने के लिए गैर राज्यों के कारोबारियों का भी धमाल होगा।

-------------------

जानिए क्या है इंतजाम

इस बार महोत्सव में सभी सरकारी विभागों के शिविर होंगे। यहां अवाम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं साझा की जाएंगी। इसके अलावा मनोरंजन और खरीदारी के भी भरपूर इंतजाम किए गए हैं। मुंबई की भेलपुरी, तो प्रयागराज और लखनऊ के फास्ट फूड कार्नर आकर्षण के केंद्र रहेंगे। हथकरघा से तैयार कपड़े, घरेलू सामग्रियों और लकड़ी उत्पाद की भी दुकानें सजाई गई हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, वाटर बोट आदि का इंतजाम है।

-------------------

आवागमन के लिए बनाए गए दो नए गेट

जीआइसी मैदान में मुख्य तीन गेट के अलावा दो अन्य वैकल्पिक गेट भी बनाए गए हैं। जिससे भीड़ के आवागमन में कठिनाई न हो। वीआइपी लोगों के लिए अलग गेट तैयार किया गया है।

-----------------

चार हजार कुर्सियों की व्यवस्था

महोत्सव के भव्य पंडाल में चार हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य वीआइपी लोगों के लिए पांच सौ कुर्सियां मंच के बिल्कुल सामने लगाई गई है। इसके अलावा साढ़े तीन हजार कुर्सियां सामान्य लोगों के बैठने के लिए रखी गई है।

----------------

अनोखे ढंग से हुई साज-सज्जा

महोत्सव के मंच की साज-सज्जा किसी रुपहले पर्दे से कम नहीं है। लखनऊ की टीम म्यूजिक, लाइट सिस्टम से लैस मंच को बिल्कुल अत्याधुनिक रूप दे रही है। इस पर होने वाली प्रस्तुति का सीधा लाइव प्रसारण होगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।