बस्ती के 1022 युवाओं का भविष्य हुआ उज्ज्वल, नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे; रोजगार मेले में सपनों को उड़ान
बस्ती में आयोजित रोजगार मेले में 18 निजी कंपनियों ने भाग लिया, जहाँ 1960 रिक्तियों के सापेक्ष 1500 युवाओं का ...और पढ़ें

कंपनी की ओर से दिए गए नियुक्ति पत्र को चयनित युवाओं को सौंपते पूर्व विधायक रवि सोनकर व अन्य सौ. स्वयं
HighLights
बस्ती में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा रोजगार मेला आयोजित।
18 निजी कंपनियों ने 1022 युवाओं का चयन किया।
चयनित युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
जागरण संवाददाता, बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय व चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय बनकटी के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को महाविद्यालय परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 18 निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
विभिन्न पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार कर चयन किया गया। कुल 1960 रिक्त पदों के सापेक्ष 1500 युवाओं का साक्षात्कार हुआ। 1022 युवाओं का चयन हुआ। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र चयनित युवाओं को दिया। इसे पाते ही युवाओं के चेहरे खिल उठे।
रोजगार मुहैया कराने का निरंतर प्रयास
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रवि सोनकर, जगदीश प्रसाद शुक्ला, सहायक निदेशक सेवायोजन चंद्रकांत सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेंद्र वर्मा, महाविद्यालय की डायरेक्टर डॉ. नीलम मौर्य रहीं। मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकार हर हाथ को रोजगार मुहैया कराने का निरंतर प्रयास कर रही है। निजी क्षेत्र की कंपनियां बेरोजगारों के सपनों को पूरा करने के लिए रोजगार मेले के माध्यम से मंच उपलब्ध करा रही है। संचालन रविचंद पांडेय ने किया। रामायण सिंह व अंकित पांकिय ने भी संबोधित किया।
प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार मौर्य व प्राचार्य डॉ. अनीता मौर्य ने आभार जताया। इस मौके पर सहायक सेवायोजन अधिकारी अंजली शर्मा, सतीश शंकर मौर्य, पंकज श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, डॉ. सुनील कुमार गौतम, वीपी यादव, श्रंखला पाल, ज्योति पाल, अनुप्रिया मिश्रा, शिखा पांडेय, विजय कुमार यादव, सरोज मौर्य मौजूद रहे।
इन्हें मिला नियुक्ति पत्र
प्रिया शुक्ला, ममता भारती, अरविंद कुमार, आकाश चौधरी, विकास कुमार, दीपांशु विश्वकर्मा, विवेक सिंह, पंकज, राजदेव भारती, भानुपताप, नीतेश गौतम, दीप नारायण, उत्कर्ष चौधरी, रोशनी, खुशी गौतम, माधुरी गौतम, स्मिता प्रजापति, चंदन, रूपाली, वंदना सहित अन्य को नियुक्ति पत्र मिला।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।