बस्ती के 1352 कोटेदारों के लिए बड़ी खुशखबरी, खातों में आएगी 73.69 लाख रुपये अतिरिक्त मार्जिन मनी
बस्ती के 1352 कोटेदारों को सरकार द्वारा घोषित 25 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त मार्जिन मनी मिलनी शुरू हो गई है। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
1352 कोटेदारों को 73.69 लाख रुपये अतिरिक्त मार्जिन मनी।
सरकार ने 25 रुपये प्रति क्विंटल मार्जिन मनी बढ़ाई।
जुलाई से सितंबर माह का भुगतान बिल प्रेषित।
जागरण संवाददाता, बस्ती। जनपद के 1352 कोटेदारों को सरकार की तरफ से घोषित की गई 25 रुपये अतिरिक्त मार्जिन मनी मिलने लगी है। शासन ने माह जुलाई से अतिरिक्त मार्जिन मनी दिए जाने का निर्देश दिए हैं। जुलाई, अगस्त एवं सितंबर माह में कोटेदारों के लाभांश में हुई वृद्धि के बाद कुल 73.69 लाख रुपये बिल भुगतान के लिए प्रेषित है।
इस धनराशि के वितरण होने से कोटेदारों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। राशन वितरण के नाम पर मिलने वाले कमीशन में वृद्धि के पूर्व 90 पैसे प्रति किग्रा की दर से भुगतान होता रहा है। कमीशन वृद्धि को लेकर कोटेदारों ने चरणबद्ध आंदोलन किया।
सरकार ने मांगों को मानते हुए प्रति क्विंटल 25 रुपये की वृद्धि की है। जुलाई माह में अतिरिक्त लाभांश के रूप में 24.15 लाख तथा अगस्त में 24.67 लाख रुपये दिए जाने हैं। इसी तरह सितंबर में अतिरिक्त लाभांश के रूप में 24.85 लाख रुपये कोटेदारों को दिए जाने हैं। तीनों माह का कुल 73.69 लाख रुपये जनरेट बिल डीएसओ कार्यालय से जिलाधिकारी को भुगतान के लिए पत्र दिया गया है।
यह भी पढ़ें- कुर्मी-यादव समीकरण पर भाजपा की नजर, अरविंद चौधरी की एंट्री से बस्ती की सियासत में हलचल
कोटेदारों ने धनराशि जारी करने के लिए पिछले दिनों मुख्यमंत्री व खाद्य एवं रसद विभाग के मंत्री को जिलाधिकारी व डीएसओ के माध्यम से आभार पत्र भी सौंपा था। कोटेदार राममूर्ति ने बताया कि पूर्व में दिए जा रहे लाभांश से किराया-भाड़ा निकालना मुश्किल हो रहा था। सरकार द्वारा लाभांश बढ़ाने से कोटेदारों को कुछ राहत मिली है। इसके लिए कोटेदारों को आंदोलन भी करना पड़ा।