विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले के चलते बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर डायवर्जन, 19 नवंबर तक लागू

Published: Mon, 16 Nov 2026 09:13 PM (IST)

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले के कारण बस्ती-अयोध्या फोरलेन (NH-27) पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बस्ती। अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा और कार्तिक पूर्णिमा मेले को देखते हुए प्रशासन ने बस्ती-अयोध्या फोरलेन (राष्ट्रीय राजमार्ग-27) पर यातायात व्यवस्था में बदलाव की तैयारी कर ली है।

14 कोसी परिक्रमा के दौरान 17 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 19 नवंबर को सुबह छह बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर 23 नवंबर को सुबह आठ बजे से मेला समाप्ति तक यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा।

इस दौरान भारी वाहनों, मालवाहक ट्रकों, डीसीएम और ट्रैक्टरों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, रोडवेज बसों और चार पहिया छोटे वाहनों के आवागमन पर रोक नहीं लगाई गई है।

सीओ यातायात कुलदीप ने बताया कि 17 नवंबर से बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर यातायात डायवर्जन प्रभावी हो जाएगा। गोरखपुर और बस्ती से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन, ट्रक, ट्रेलर और डंपर को बस्ती के कलवारी और टांडा मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

अन्य वाहनों को भी निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- सीतायण से बस्ती को मिलेगी नई पहचान, माता सीता के स्वाभिमान की गाथा

यह भी पढ़ें- बस्ती के विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों के रोमांचक मुकाबले, मेवा और रविशंकर का जलवा, दर्शकों में आनंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।