विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतायण से बस्ती को मिलेगी नई पहचान, माता सीता के स्वाभिमान की गाथा

Published: Mon, 16 Nov 2026 07:24 PM (IST)

राजेंद्र नाथ तिवारी की 'सीतायण' पुस्तक महर्षि वाल्मीकि के अद्भुत रामायण के 2200 श्लोकों पर आधारित है, जो माता सीता के शक्तिशाली और स्वाभिमानी स्वरूप को दर्शाती है।

सीतायण ग्रंथ का आवरण।

सीतायण ग्रंथ का आवरण।

HighLights

  1. सीतायण माता सीता के शक्तिशाली, स्वाभिमानी स्वरूप को उजागर करती है।

  2. यह महर्षि वाल्मीकि के अद्भुत रामायण के 2200 श्लोकों पर आधारित है।

  3. पुस्तक बस्ती जनपद को सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान दिलाएगी।

जागरण संवाददाता, बस्ती। आदिग्रंथों में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के संघर्षों में हरपल की गवाह बनी और बाद में मां धरती की कोख में समा जाने वाली माता सीता के उस शक्तिशाली रूप की जानकारी बहुत कम लोगों को हैं, जिन्होंने उनके बारे में गहन अध्ययन नहीं किया है।

कालांतर में पुरुष समाज ने अपने को मजबूत, बलशाली और कठोरता का परिचय देते हुए नारी समाज को कोमल और आश्रित में गढ़ दिया। जिसका परिणाम रहा कि हर एक रूप में सामर्थ्यवान होने के बावजूद माता सीता को अग्नि परीक्षा से गुजरना पड़ा।

जिस धनुष को कोई उठा नहीं सकता था, माता सीता अपने बचपन में उसे जब चाहती थी तब हटा देती थी। विवाह होने के बाद राजमहल त्याग कर वन चली, जिन्होंने वल्कल वस्त्र धारण करने के बाद भी लंकाधिपति के सोने की लंका उनके लिए कुछ भी नहीं था। ऐसे माता सीता को एक बार नहीं दो-दो बार अग्नि परीक्षा देनी पड़ी।

सीता ही भारत हैं

महर्षि वाल्मीकि ने अपने अद्भुत रामायण में लिखा है कि माता सीता की शक्ति के आगे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भी अधूरे थे। सात रामायण परंपराओं को सहेजते हुए आठ खंड, 21 अध्याय और पांच सौ पृष्ठ में राजेन्द्र नाथ तिवारी ने माता सीता के उस परिभाषा को गढ़ा है, जिसका सूत्रवाक्य है सीता ही भारत हैं। सीता वह नहीं जो केवल सहती रहीं बल्कि सीता वह हैं, जिन्होंने सहकर भी झुकना नहीं सीखा।

इस कृति को लेकर साध्वी ऋतंभरा ने अपने संदेश में लिखा है कि तेत्रायुग से लेकर आज तक माता सीता का जीवन चरित्र किस प्रकार प्रासंगिक है इसे जानने के लिए इस ग्रंथ का अध्ययन अवश्य ही किया जाना चाहिए। ग्रंथ की रचना को लेकर राजेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष तक सभी सात रामायण का अध्ययन किया।

माता सीता को लेकर सभी ग्रंथों में कुछ अलग-अलग कथाएं हैं लेकिन अद्भुत रामायण के 2200 श्लोक केवल माता सीता को ही संदर्भित है। लेकिन यह ग्रंथ समाज की पहुंच से दूर हो गया है। जब अयोध्या में मंदिर में प्रभुश्रीराम की अकेली मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो उनके मन में विचार आया कि आखिर माता सीता की मूर्ति क्यों नहीं? इस ग्रंथ को लिखने के लिए प्रेरित किया। जब इसके प्रकाशन के लिए गीताप्रेस गोरखपुर से संपर्क किया गया लेकिन उनके पास इस ग्रंथ को छापने के लिए समय नहीं मिला। इसके बाद विभिन्न प्रकाशकों से बात हुई जिसमें दिल्ली के एक प्रकाशक ने रूचि दिखाई है। लेकिन अभी भी सीतायण को धन रूपी एक और परीक्षा देनी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।