Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अशोक चंद्र पाल जनपद अध्यक्ष व जितेंद्र कुमार मौर्य बने सचिव

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 10 Feb 2021 11:32 PM (IST)

    राज्य विद्युत परिषद जू. इंजीनियर संगठन की नई जनपद कार्यकारिणी का हुआ गठन

    Hero Image
    अशोक चंद्र पाल जनपद अध्यक्ष व जितेंद्र कुमार मौर्य बने सचिव

    जागरण संवाददाता, बस्ती : राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन बस्ती जनपद की नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को चुनाव अधिकारी इं. एसके मिश्र व सह चुनाव अधिकारी इं. बलवीर यादव की देखरेख में चुनाव हुआ संपन्न। सर्वसम्मति से इं. अशोक चंद्र पाल को जनपद अध्यक्ष जबकि इं. जितेंद्र कुमार मौर्य को जनपद सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने संगठन मजबूती और समस्याओं को लेकर चर्चा की। निस्तारण के लिए आवाज उठाई। चुनाव अधिकारी एसके मिश्र व बलवीर की देखरेख में चुनाव संपन्न गिदही स्थित संगठन भवन के परिसर में कार्यकारिणी गठन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष इं. एके उपाध्याय ने की। नई कार्यकारिणी के अलावा खंड एवं मंडल के पदों के लिए भी चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें मंडल स्तर पर इं. एलबी यादव को मंडल अध्यक्ष और इं. प्रकाश वर्मा को मंडल सचिव नामित किया गया। नए पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष अशोक चंद्र पाल ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। जो भी समस्या सदस्यों की होगी, उसे लड़कर सुलझाया जाएगा। सचिव जितेंद्र मौर्य ने कहा कि संगठन की लड़ाई को आगे बढ़ाया जाएगा। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष व सचिव ने इंजीनियरों के हक के लिए संघर्ष और तेज करने की बात कही। इस दौरान केंद्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीवी यादव, इं. अभय कुमार, इं. राम इकबाल प्रसाद, इं. अभय सिंह, इं. संजय कुमार मिश्र, इं. आनंद कुमार, इं. आशुतोष लाहिड़ी, इं. विजय पाल, इं. विजय सिंह कुशवाहा, इं. राघवेंद्र प्रताप, इं. अभिषेक चंद्र ओझा, अनुज कन्नौजिया, इं. राघवेंद्र द्विवेदी, इं. अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें